एशिया कप में अभिषेक शर्मा ने दिखाया था जलवा, अब जीत लिया ICC का ये अवार्ड

ICC Player of the Month: जब बात T20 क्रिकेट की हो और कोई खिलाड़ी 200 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए, तो यकीनन उसकी चर्चा दुनियाभर में होती है. और यही कर दिखाया है भारत के युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने, जिन्हें ICC ने सितंबर महीने का मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित किया है.

Abhishek Sharma had shown his talent in the Asia Cup now he has won this ICC award
Image Source: Social Media/X

ICC Player of the Month: जब बात T20 क्रिकेट की हो और कोई खिलाड़ी 200 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए, तो यकीनन उसकी चर्चा दुनियाभर में होती है. और यही कर दिखाया है भारत के युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने, जिन्हें ICC ने सितंबर महीने का मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित किया है.

अभिषेक के इस सम्मान के पीछे है उनका एशिया कप 2025 में वो तूफानी प्रदर्शन जिसने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि भारत को खिताबी जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई. दूसरी ओर, भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना को भी महिला वर्ग में इसी अवॉर्ड से नवाज़ा गया है.

एशिया कप में तूफानी प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप के दौरान जो बल्लेबाज़ी की, उसने क्रिकेट की दुनिया में हलचल मचा दी. उन्होंने 7 मैचों में 314 रन और 200 का स्ट्राइक रेट बनाए रखा.  इस दौरान 3 अर्धशतक जड़े. इसमें 32 चौके और 19 छक्के लगाएऔर सबसे अहम वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने. उनका बैटिंग एवरेज 44.85 रहा, जो दिखाता है कि वो सिर्फ आक्रामक ही नहीं, बल्कि स्थिर भी रहे.

T20 रैंकिंग में रचा नया इतिहास

ICC के इस अवॉर्ड से पहले भी अभिषेक इतिहास रच चुके थे. उन्होंने ICC T20 बैटिंग रैंकिंग में 931 रेटिंग पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं, जो अब तक का सबसे ऊँचा स्कोर है.

इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के डेविड मलान के नाम था, जिन्होंने 2020 में 919 पॉइंट्स हासिल किए थे. अभिषेक ने ये आंकड़ा तोड़कर बता दिया कि अब टी20 क्रिकेट में एक नया सितारा पूरी ताक़त से चमक रहा है.

"भारत को जिताना गर्व की बात है" 

ICC अवॉर्ड जीतने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "यह अवॉर्ड मेरे लिए खास है, क्योंकि यह उस प्रदर्शन के लिए मिला जिसने भारत को मैच जिताने में मदद की. टीम का हिस्सा बनना गर्व की बात है, खासकर तब जब हम मुश्किल हालात में भी जीत दर्ज करते हैं." उन्होंने भारत की टी20 टीम की सकारात्मक मानसिकता और टीम स्पिरिट की भी सराहना की.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, अबूझमाड़ हुआ नक्सलमुक्त; अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक