Abhishek Sharma Batting: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने वन-डे डिस्ट्रिक्ट मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने सिर्फ 91 गेंदों में 233 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 25 लंबे छक्के निकले. उनकी इस शानदार पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अमृतसर टीम के लिए खेली यादगार पारी
अभिषेक शर्मा ने यह पारी अमृतसर टीम की ओर से खेलते हुए तरनतारन मेन्स सीनियर टीम के खिलाफ बनाई. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत अमृतसर ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 533 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
चौके-छक्कों से ही बना डाले 210 रन
अभिषेक की पारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने चौकों और छक्कों से ही 210 रन बना दिए. 15 चौकों से उन्हें 60 रन मिले, जबकि 25 छक्कों से 150 रन आए. उनकी बल्लेबाजी देखकर मैदान पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया.
ABHISHEK SHARMA MAKES A STATEMENT 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2026
- He smashed 233 runs from just 91 balls with 15 fours & 25 sixes against Tarn Taran Men Sr in the One Day District match pic.twitter.com/QV4k83Oo5e
खराब फॉर्म के बाद शानदार वापसी
पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में वह सिर्फ 1, 8 और 2 रन ही बना सके थे. खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा.
लेकिन इस स्थानीय वन-डे मुकाबले में उन्होंने शानदार पारी खेलकर यह दिखाया कि वह फिर से अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया और उन्होंने मैदान के हर तरफ बेहतरीन शॉट लगाए.
एशियन गेम्स से पहले बढ़ा आत्मविश्वास
भारतीय टी20 टीम का अगला बड़ा टूर्नामेंट सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स हैं. उससे पहले अभिषेक शर्मा की यह पारी उनके लिए काफी अहम मानी जा रही है. अगर वह इसी तरह अपनी तैयारी जारी रखते हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आने वाले टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. उनकी यह पारी इस बात का संकेत है कि वह एक बार फिर बड़े मंच पर दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें- Jasprit Bumrah Injury: टीम इंडिया को बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, जानिए वजह