Aaj Ka Rashifal 7 November 2025: आज शुक्रवार का दिन मां महालक्ष्मी को समर्पित है. इस पावन दिन पर ग्रहों की चाल कई राशियों के भाग्य को नया मोड़ दे सकती है. ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा आज वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जिससे भावनात्मक संतुलन और स्थिरता का प्रभाव बढ़ेगा.
वहीं उच्च के गुरु कर्क राशि में शुभ फल देंगे, जबकि नीच का सूर्य तुला में रहकर थोड़ी अस्थिरता पैदा कर सकता है. स्वगृही शुक्र और मंगल अपने-अपने स्थानों पर बलशाली स्थिति में हैं, जिससे कई लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और सफलता की संभावना बन रही है. आइए जानते हैं, आज ग्रहों की यह स्थिति आपकी राशि पर क्या असर डालेगी.
मेष राशि (Aries): आज आपका आत्मविश्वास ऊंचाइयों पर रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा. व्यापार में विस्तार के योग हैं और धन की आवक भी बढ़ेगी. प्रेम और संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी. परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आज के दिन काली माता की आराधना शुभ फल देगी.
वृषभ राशि (Taurus): आज आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे. समाज में आपकी प्रशंसा होगी और आत्मसम्मान बढ़ेगा. मनचाही चीजें आसानी से प्राप्त होंगी. व्यापार और प्रेम दोनों ही क्षेत्रों में सफलता के योग हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आज हरे रंग की वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini): आज मानसिक अस्थिरता महसूस हो सकती है. खर्च अधिक रहेगा और स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. नेत्र या सिर से संबंधित तकलीफ परेशान कर सकती है. हालांकि व्यापार और प्रेम जीवन संतुलित रहेंगे. लाल वस्तु का दान करना आज आपके लिए शुभ होगा.
कर्क राशि (Cancer): आज का दिन सौभाग्य लेकर आया है. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और अटका धन वापस मिलने की संभावना है. किसी यात्रा का योग बन रहा है जो लाभदायक रहेगी. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रियजनों का साथ मिलेगा. प्रेम और व्यापार के क्षेत्र में भी सकारात्मकता बनी रहेगी. आज लाल वस्तु पास रखें.
सिंह राशि (Leo): आज राजनीतिक या प्रशासनिक क्षेत्र में लाभ मिलने के संकेत हैं. ऊंचे पदाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है. प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी लेकिन व्यापार उत्तम रहेगा. पीली वस्तु पास रखना लाभदायक होगा.
कन्या राशि (Virgo): आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और यात्राओं से लाभ संभव है. परिवार में शांति और सौहार्द का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. सफेद वस्तु अपने पास रखें, दिन शुभ रहेगा.
तुला राशि (Libra): आज का दिन सावधानी से बिताएं. किसी जोखिम या नए निवेश से बचें. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, खासकर वाहन चलाते समय सतर्क रहें. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा. व्यापार स्थिर रहेगा. शनिदेव की पूजा करना आज आपके लिए मंगलकारी रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio): आज नौकरी या व्यापार में उन्नति के प्रबल योग हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष से संतोष मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. पीली वस्तु पास रखें, भाग्य साथ देगा.
धनु राशि (Sagittarius): आज शत्रु सक्रिय हो सकते हैं लेकिन विजय आपकी ही होगी. कार्यों में बाधाएं आएंगी परंतु सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. व्यापार सामान्य रहेगा. लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा.
मकर राशि (Capricorn): लेखन, कला और सिनेमा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रेरणादायक रहेगा. रचनात्मकता में वृद्धि होगी. व्यापार में प्रगति होगी लेकिन प्रेम जीवन थोड़ा मध्यम रहेगा. संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी. आज के दिन काली माता की उपासना विशेष लाभ देगी.
कुंभ राशि (Aquarius): घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा. भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है. जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे. बस वाणी पर नियंत्रण रखें, कलह से बचें. स्वास्थ्य और व्यापार दोनों अच्छे रहेंगे. हरी वस्तु पास रखना शुभ संकेत देगा.
मीन राशि (Pisces): आज भाग्य आपके साथ है. व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम और संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा. आज के दिन सफेद वस्तु अपने पास रखें या दान करें, शुभ फल मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 6 Novemeber 2025: आज इन राशियों को होगा धन लाभ, कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें मेष से मीन का हाल