Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से खास रहने वाला है. बुधवार को चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में गोचर करेगा और धनिष्ठा नक्षत्र में भ्रमण करेगा. इस दौरान चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग का प्रभाव बनेगा, जिससे कुछ राशियों को मानसिक उलझन, तनाव और निर्णय में भ्रम का सामना करना पड़ सकता है.
हालांकि, गुरु की शुभ दृष्टि चंद्रमा पर पड़ने से कई राशियों के लिए यह दिन अवसर और लाभ भी लेकर आएगा. वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लिए आज के योग सकारात्मक संकेत दे रहे हैं, जबकि कन्या और कुंभ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल.
मेष राशि Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से संतुलन साधने का रहेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन खर्च भी साथ-साथ बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रह सकता है, पर टीमवर्क से स्थितियां संभल जाएंगी. विरोधियों से सावधान रहें और अनावश्यक बहस से बचें. पारिवारिक स्तर पर पिता और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और कहीं बाहर जाने का योग बन सकता है. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खानपान में लापरवाही न करें.
वृषभ राशि Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है. आपकी सूझबूझ और कार्यकुशलता आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति सफल रहेगी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. दीर्घकालीन निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को सकारात्मक अवसर मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में पिता का मार्गदर्शन मिलेगा और संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से कमर और पीठ में हल्का दर्द रह सकता है.
मिथुन राशि Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: मिथुन राशि के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी वाणी व बुद्धिमत्ता से काम बनेंगे. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें कुशलता से निभा पाएंगे. रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. व्यापार में मुनाफा अच्छा रहेगा, खासकर शिक्षा और चिकित्सा से जुड़े क्षेत्रों में. प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन दोनों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बस नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें.
कर्क राशि Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. चंद्रमा-राहु की युति के कारण मन में बेचैनी और असमंजस बना रह सकता है. नौकरी में बोलचाल और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में तनाव आ सकता है. अचानक खर्च आर्थिक दबाव बढ़ा सकते हैं. परिवार और जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें. सेहत को नजरअंदाज न करें, खासकर सिरदर्द और नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है.
सिंह राशि Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपको राहत देगा. पुराने प्रयासों का फल आज मिल सकता है. वाहन या अन्य भौतिक सुख-साधन प्राप्त करने के योग बन रहे हैं. परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा, हालांकि जीवनसाथी के साथ गलतफहमी से बचें. स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, खानपान संतुलित रखें.
कन्या राशि Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: कन्या राशि के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा. मानसिक द्वंद और उलझन आपको परेशान कर सकती है. नौकरी में विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें. अनावश्यक खर्च बजट बिगाड़ सकता है, इसलिए संयम जरूरी है. अच्छी बात यह है कि नई तकनीक और ज्ञान सीखने का मौका मिलेगा. पारिवारिक रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. सेहत में सांस और नसों से जुड़ी समस्या उभर सकती है.
तुला राशि Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और संतान का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी से काम बनेंगे, हालांकि अधिकारियों की अपेक्षाएं तनाव बढ़ा सकती हैं. आर्थिक रूप से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. शिक्षा और अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मन में अनावश्यक चिंता रह सकती है.
वृश्चिक राशि Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा. नौकरी में सहकर्मियों, खासकर विपरीत लिंगी सहयोगियों का साथ मिलेगा. विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ के संकेत हैं. व्यापार में भी प्रगति होगी. परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा. माता की सेहत का ध्यान रखें. स्वयं की सेहत सामान्य रहेगी, बस पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है.
धनु राशि Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: धनु राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा, लेकिन क्रोध और जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. तकनीकी ज्ञान से लाभ मिलेगा, पर सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है. आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ेगा, खासकर वाहन या उपकरणों पर. भाइयों से सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. नींद और खानपान पर ध्यान न देने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
मकर राशि Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा. बुधादित्य योग के प्रभाव से सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में लाभ मिल सकता है. नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति होगी. आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी और लोन से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. परिवार में पिता और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन और संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिल सकता है.
कुंभ राशि Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहेगा. चंद्रमा-राहु की युति के कारण भ्रम और भावुकता बढ़ सकती है. नौकरी में अनुभव का लाभ मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहना होगा. आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, किसी के बहकावे में न आएं. पारिवारिक जीवन में मतभेद संभव हैं. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और जोखिम भरे कार्यों से बचें.
मीन राशि Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: मीन राशि के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. भाग्य आपका साथ देगा और पुराने अनुभव काम आएंगे. तकनीकी और व्यापारिक क्षेत्रों में लाभ होगा. अचानक खर्च बजट बिगाड़ सकता है, इसलिए संयम रखें. यात्रा के योग बन सकते हैं. दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा, लेकिन थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. खानपान में लापरवाही से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है.
यह भी पढ़ें: विश्व युद्ध, महाप्रलय... क्या 2026 में होगा दुनिया का अंत? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं डरावनी भविष्यवाणियां