Aaj Ka Rashifal 14 August 2025: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है. ग्रहों की चाल में बदलाव के साथ ही जीवन के अलग-अलग पहलुओं स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार और यात्रा पर असर पड़ना तय है. कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा तो कुछ को संयम और सतर्कता अपनाने की सलाह है. आइए जानते हैं, आज का राशिफल.
वर्तमान में शुक्र और गुरु मिथुन राशि में हैं, जबकि सूर्य और बुध कर्क राशि में विराजमान हैं. केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या में, राहु कुंभ में और शनि व चंद्रमा मीन राशि में हैं. दोपहर तक चंद्रमा मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों के लिए ऊर्जा और परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा.
मेष राशि: दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. प्रेम और संतान का सुख मिलेगा. व्यापारिक मोर्चे पर स्थितियां अनुकूल हैं. शुभता के लिए लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें.
वृषभ राशि: मन में बेचैनी और अज्ञात भय रह सकता है. सिरदर्द या आंखों में परेशानी संभव है. हालांकि प्रेम और संतान के मामले में स्थिति ठीक रहेगी, और व्यापार भी लाभकारी रहेगा. दिनभर काली माता को प्रणाम करें.
मिथुन राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे, साथ ही पुराने स्त्रोत से भी धन लाभ होगा. यात्रा का योग है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी पक्ष मजबूत हैं. अपने पास हरी वस्तु रखें.
कर्क राशि: सरकारी या उच्च पदस्थ व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा. पिता का साथ और आशीर्वाद प्राप्त होगा. व्यापार, प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति अनुकूल है. लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें.
सिंह राशि: यात्रा का अवसर मिलेगा और भाग्य साथ देगा. कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी. प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बेहतरीन है. पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा.
कन्या राशि: सतर्कता बरतें और वाहन धीमे चलाएं. परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं, इसलिए दोपहर से पहले जरूरी कार्य पूरे करें. प्रेम और संतान सुख अच्छा रहेगा. व्यापार भी सही चलेगा. लाल वस्तु का दान करें.
तुला राशि: जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. नौकरी में स्थिरता रहेगी और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा. लाल वस्तु का दान करें.
वृश्चिक राशि: शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. ज्ञान और गुण में वृद्धि होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य औसत रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी. पीली वस्तु पास रखें.
धनु राशि: भावनाओं पर नियंत्रण रखें. बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और प्रेम संबंधों में अनावश्यक बहस से बचें. पढ़ाई-लिखाई में समय बिताना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा. लाल वस्तु अपने पास रखें.
मकर राशि: घर में मतभेद के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी. मां का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति संतोषजनक है. दिनभर काली माता को प्रणाम करते रहें.
कुंभ राशि: व्यापार में मजबूती आएगी. पराक्रम से अच्छे परिणाम मिलेंगे. नौकरी या व्यवसाय में उन्नति होगी. स्वास्थ्य सुधरेगा और प्रेम-संतान का साथ मिलेगा. लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.
मीन राशि: स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति अच्छी है. व्यापार लाभ देगा और परिवार में वृद्धि के संकेत हैं. हालांकि निवेश से फिलहाल बचें. लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 13 August 2025: आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और व्यापार पर ग्रहों का प्रभाव, पढ़ें आज का राशिफल