Vaibhav Sooryavanshi Virat Kohli: आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई मुलाकात चर्चा का विषय बन गई थी. मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बातचीत का एक छोटा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, लेकिन उसमें आवाज साफ नहीं सुनाई दे रही थी.
अब RCB द्वारा साझा किए गए नए वीडियो में विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई पूरी बातचीत सामने आई है. वीडियो में कोहली युवा बल्लेबाज को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सलाह देते नजर आए. बातचीत के अंत में कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा, "एक बिहारी सब पर भारी, फिर गेम खत्म." यह लाइन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
कोहली ने दी फोकस बनाए रखने की सलाह
वीडियो में विराट कोहली ने वैभव को सफलता के बाद संतुलन बनाए रखने की सीख दी. उन्होंने कहा कि मौजूदा उपलब्धियां कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम हैं और अब सबसे जरूरी बात अपने खेल पर ध्यान बनाए रखना है.
कोहली ने युवा खिलाड़ी को सलाह दी कि बाहरी शोर, तारीफ या आलोचना से प्रभावित होने के बजाय केवल अपने खेल और प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उनकी यह सलाह क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी पसंद की जा रही है.
𝗧𝗵𝗲 𝗺𝗮𝗻 𝘄𝗵𝗼 𝗺𝗮𝗱𝗲 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 𝗰𝗿𝗶𝗰𝗸𝗲𝘁 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🤝 𝘁𝗵𝗲 𝗯𝗼𝘆 𝘄𝗵𝗼 𝗯𝗮𝘁𝘀 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🫶💪
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 3, 2026
The best piece of advice the 15-year old Vaibhav Suryavanshi could get! And who better than Virat Kohli to help fuel his fire in the right direction.… pic.twitter.com/MUqCRBo0la
वैभव सूर्यवंशी का यादगार IPL सीजन
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन शानदार रहा. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की. वैभव ने 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.31 रहा. पूरे सीजन में उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए, जिससे वे विपक्षी टीमों के लिए लगातार चुनौती बने रहे.
छक्कों की बारिश कर बनाया नया रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड भी तोड़े. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 72 छक्के लगाए और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने.
इस उपलब्धि के लिए उन्हें 'सुपर सिक्सर' अवॉर्ड दिया गया. खास बात यह रही कि उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे.
कई बड़े अवॉर्ड हुए नाम
शानदार बल्लेबाजी के दम पर वैभव ने सिर्फ ऑरेंज कैप ही नहीं जीती, बल्कि कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार भी अपने नाम किए. उन्हें 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' चुना गया, जिसके तहत उन्हें इनाम में टाटा सिएरा कार मिली. इसके अलावा वैभव को 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' और 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन' जैसे बड़े सम्मान भी दिए गए.
ये भी पढ़ें- इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर एविएशन सेक्टर तक... कैबिनेट बैठक में ₹39,290 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी