सिडनी में रोहित और विराट ने बल्ले से मचाया गदर, धमाकेदार पारी खेलकर ध्वस्त कर दिए ये 7 बड़े रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए हालिया वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली की नाबाद 168 रनों की साझेदारी ने सबसे बड़ा योगदान दिया. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 237 रनों के लक्ष्य को महज 69 गेंद शेष रहते हासिल कर टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई.

7 major records broken by Rohit Sharma and Virat Kohli in Sydney india vs Australia
Image Source: Social Media

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए हालिया वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली की नाबाद 168 रनों की साझेदारी ने सबसे बड़ा योगदान दिया. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 237 रनों के लक्ष्य को महज 69 गेंद शेष रहते हासिल कर टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई. इस मुकाबले में न केवल भारत ने जीत दर्ज की बल्कि रोहित और विराट ने कई पुराने रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया कमाल

रोहित शर्मा ने इस मैच में 121 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुँच गए. यह उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9वां शतक है, जो सचिन की बराबरी करता है. इसके साथ ही रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 45वीं सेंचुरी लगाने में भी सचिन के साथ बराबरी पर पहुँच गए हैं.

विराट कोहली की चेजिंग महारत

विराट कोहली ने 74 रन बनाकर साबित किया कि वनडे में चेज करते समय वे दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. यह उनके करियर की 70वीं ऐसी पारी थी जिसमें उन्होंने 50 रन बनाए और इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा विराट अब ODI में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं, उनके नाम कुल 14,255 रन दर्ज हैं.

रोहित-कोहली की दमदार साझेदारी

रोहित और विराट ने ODI क्रिकेट में अब तक 19 बार 100 रनों की साझेदारी की है. यह जोड़ी केवल तिलकरत्ने दिलशान-कुमार संगाकारा और सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली जैसी महान जोड़ियों से पीछे है. उनकी यह साझेदारी टीम इंडिया के लिए हमेशा मैच विजेता साबित हुई है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित के 50 शतक

इस मैच के साथ रोहित शर्मा टेस्ट, वनडे और टी20 में मिलाकर 50 शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले इस उपलब्धि को केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही हासिल कर चुके हैं.

रिकॉर्ड की बराबरी: सबसे ज्यादा मैच

रोहित और विराट ने एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 391वें मैच के साथ राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. यह उपलब्धि भी इस जोड़ी की स्थिरता और टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक योगदान का प्रमाण है.

ये भी पढ़ें: विराट-रोहित की जोड़ी से ऐसे ही नहीं डरती क्रिकेट जगत, इन आकंड़ों को देख आपके भी उड़ जाएंगे होश