69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट शुरू हो चुकी है. 12th फेल को बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है. वहीं OMG-2 को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड दिया गया. इशिता मोइत्रा को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.
एनिमल के लिए सिंगर श्रेयस पुराणिक को आर डी बर्मन अवाॅर्ड मिला। वहीं, फिल्म ‘जरा हट के जरा बचके’ के गाने तेरे वास्ते के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट लिरिक्स का अवाॅर्ड मिला.
यह अवॉर्ड सेरेमनी गांधीनगर (गुजरात) के गिफ्ट सिटी में हो रही है. टेक्निकल अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट पहले ही हो गई थी। शाहरुख खान की फिल्म जवान को बेस्ट एक्शन की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है.
बेस्ट स्टोरी- अमित राय (OMG-2)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)
बेस्ट डायलॉग- इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते- जरा हटके जरा बचके)
बेस्ट म्यूजिक- एनिमल से जुड़े सारे म्यूजिक डायरेक्टर्स को
बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में इस बार रणबीर कपूर, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, सनी देओल और विक्की कौशल नॉमिनेट हैं. वहीं बेस्ट एक्ट्रेस में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, रानी मुखर्जी और तापसी पन्नू को नॉमिनेशन मिला है.
करीना कपूर, सारा अली खान, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर और जान्हवी कपूर इस सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं. करण जौहर, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल शो की होस्टिंग संभाल रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी समारोह में शिरकत किया.
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th फेल 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी। विक्रांत मैसी ने फिल्म में लीड रोल निभाया है. यह फिल्म राइटर अनुराग पाठक की बुक '12th फेल' पर बेस्ड है. विधु विनोद चोपड़ा की ये फिल्म वैसे तो आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की असल जिंदगी से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें देश के हर गांव और छोटे शहरों के युवाओं की कहानी है.