नेपाल में भीषण बाढ़ और तबाही के बीच रेस्क्यू टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. रासुवा जिले में 6 साल की बच्ची को करीब तीन दिन तक मलबे के नीचे फंसे रहने के बाद जिंदा बचाया गया. बच्ची को इलाज के लिए काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी निगरानी की जा रही है.