कई बार चेतावनी देने, सख्त निगरानी रखने और दंडात्मक कार्रवाई करने के बावजूद पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को राज्यभर में इस मौसम की अब तक की सबसे अधिक 69 नई घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 484 तक पहुंच गई है।
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, तरनतारन जिला 154 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित है, जबकि अमृतसर 126 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।