24 घंटे में 200 मिलियन व्यूज... यश की टॉक्सिक ने मचाया तहलका, टीजर ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

Toxic Film News: कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. यश ने ‘केजीएफ चैप्टर 1’ और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवाया है और अब उनकी यह नई फिल्म फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर रही है.

200 million views 24 hours Yash Toxic A Fairy Tale for Grown-ups created stir teaser broke records
Image Source: Social Media

Toxic Film News: कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. यश ने ‘केजीएफ चैप्टर 1’ और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवाया है और अब उनकी यह नई फिल्म फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर रही है.

फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर हाइप तेजी से फैल रहा है. फिल्म के टीजर में यश के लुक और उनके किरदार ‘राया’ के अंदाज को देखकर फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है. टीजर के कुछ लुक पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं, और हर लुक में यश की करिश्माई और दमदार मौजूदगी देखने को मिल रही है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TOXIC (@toxic_themovie)

स्टार-कास्ट और कहानी की झलक

‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय, टोविनो थॉमस और सुदेव नायर जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं. इस स्टार-कास्ट की मौजूदगी ने फिल्म की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

टीजर 2 मिनट 51 सेकंड का है और इसमें यश की अंतिम एंट्री को खास तौर पर दिखाया गया है, जो किसी तूफान से कम नहीं लगती. इस टीजर में यश का अलग अंदाज, उनकी ताकतवर पर्सनालिटी और स्क्रीन पर प्रभुत्व साफ नजर आता है.

सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ते व्यूज

फिल्म के मेकर्स ने बताया कि टीजर रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर ही सोशल मीडिया पर 200 मिलियन व्यूज पार कर चुका है. इस आंकड़े से यह साफ होता है कि दर्शक फिल्म के लिए कितना उत्साहित हैं. फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में शूट किया गया है, जबकि इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अन्य भाषाओं में भी डब किया जाएगा.

इस टीजर की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने यह संकेत दे दिया है कि यश की यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में से एक बन सकती है. खासकर पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ तुलना करने पर यह देखा जाएगा कि ‘टॉक्सिक’ कितनी बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल करती है.

यश का फिल्मी सफर और ‘टॉक्सिक’ तक का रास्ता

यश ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में आई फिल्म ‘मोगीना मनसु’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’, ‘संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड’, ‘मास्टरपीस’ और कई हिट फिल्मों में काम किया. 2022 में रिलीज हुई ‘KGF चैप्टर 2’ में उनके प्रदर्शन ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया.

चार साल बाद यश अपने प्रशंसकों के सामने एक बार फिर ‘टॉक्सिक’ के जरिए आने वाले हैं, और फिल्म का टीजर देखकर यह साफ है कि फैंस में इस फिल्म को लेकर क्रेज पहले से कहीं ज्यादा है.

रिलीज डेट और उम्मीदें

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. यश के फैंस और कन्नड़ सिनेमा के दर्शक इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं. टीजर की सफलता और सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा सकती है.

ये भी पढ़ें- Toxic Vs Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा महा क्लैश, यश और रणवीर सिंह के बीच होगी जंग, कौन मारेगा बाजी?