Delhi News: दिल्ली पुलिस में 70 अधिकारियों की नई तैनाती, किसे कहां मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी खबर

New postings for 70 officers in Delhi Police what responsibility

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. करीब 70 इंस्पेक्टर्स के तबादले किए गए हैं. इस बदलाव के तहत कई थानों के एसएचओ/एसएओ की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. रेलवे और मेट्रो पुलिस के थानों में भी नई तैनाती की गई है. इंस्पेक्टर रामनारायण को मधु विहार थाने का एसएओ बनाया गया है, जबकि चंद्रभान को रंजीत नगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वहीं, चार राज्यों में चलाए गए साइबर ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का खुलासा करने का दावा किया है. कार्रवाई में 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने 63 मोबाइल फोन और लैपटॉप भी बरामद किए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.