2 AC में सफर कर रहा था शख्स, अचानक कंबल में घुस आया चूहा; Video वायरल

आज भी हम लंबी यात्रा के लिए ट्रेन का ही सहारा लेते हैं, ताकि सफर आरामदायक हो और हम सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंच सकें. हालांकि, ऐसा अक्सर देखने को नहीं मिलता कि ट्रेन में यात्रा करते समय हमें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

2 AC में सफर कर रहा था शख्स, अचानक कंबल में घुस आया चूहा; Video वायरल
Image Source: Social Media- X

आज भी हम लंबी यात्रा के लिए ट्रेन का ही सहारा लेते हैं, ताकि सफर आरामदायक हो और हम सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंच सकें. हालांकि, ऐसा अक्सर देखने को नहीं मिलता कि ट्रेन में यात्रा करते समय हमें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. हाल ही में एक यात्री ने ट्रेन यात्रा के दौरान हुई असुविधा को लेकर रेलवे को शिकायत की, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

चूहों की मौजूदगी से यात्री परेशान
  
वायरल हो रहे इस पोस्ट में यात्री ने अपनी सीट पर चादर और तकिए के किनारे पड़ी एक टॉवेल के पास चूहे को देखा और इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के कोच में चूहे कई जगहों पर दिखाई दे रहे हैं, चाहे वो बर्थ हो या फिर फ्लोर. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं.

यह भी पढ़े: 'मेरे कुत्ते ने मुझपर गोली चला दी ', अमेरिकी शख्स का अजीबोगरीब दावा सोशल मीडिया पर VIRAL

वीडियो में चूहे की हरकतें

वीडियो में चूहे को बर्थ पर तकिए के पीछे और ट्रेन की ज़मीन पर घूमते हुए देखा जा सकता है. यह ट्रेन 2nd एसी का कोच है, जिसे बुक करने के लिए यात्री ने 2,000 रुपये खर्च किए थे. यात्री ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे PNR 6649339230 के तहत मैं ट्रेन नंबर 13288 (साउथ बिहार एक्सप्रेस) में यात्रा कर रहा हूं. मेरे A1 कोच में कई चूहे हैं, जो हमारे साथ यात्रा कर रहे हैं. क्या यही वजह है कि मैंने एसी 2 क्लास के लिए इतना पैसा चुकाया?"

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस पोस्ट के वायरल होते ही लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर ने लिखा, "अगर मेरे सामने चूहे आ जाएं तो मैं तो सोना ही छोड़ दूं." वहीं एक दूसरे ने टिप्पणी करते हुए कहा, "अब सेकंड क्लास भी स्लीपर जैसा हो गया है."