Modi Cabinet Meeting : केंद्रीय कैबिनेट और CCEA की बड़ी बैठक! कुछ बड़ा होने वाला है?

Modi Cabinet Meeting of the Union Cabinet and CCEA happen

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की दो दिवसीय ‘चिंतन बैठक’ का दूसरा चरण 30 सितंबर 2026 से शुरू हो रहा है. सेवा तीर्थ में होने वाले इस विशेष शिविर में करीब 67 मंत्रियों को चार समूहों में बांटा गया है. बैठक में विभागों के कामकाज में सफलता और प्रभावी संवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. इनमें दिल्ली-एनसीटी में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), उज्ज्वला योजना की सब्सिडी बढ़ाने, 54,000 करोड़ रुपये के ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-III और रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी जैसे प्रस्ताव शामिल हैं.