Mirzapur Season 3 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने ट्विस्ट के साथ जारी की रिलीजिंग डेट

Mirzapur Season 3: मोस्ट अवेटेड सीरीज मिर्जापुर जिसका तीसरा सीजन अब जल्द ही सामने आने वाला है. जी हां सीरीज को लेकर मेकर्स ने अपडेट दिया है. हालांकि इस अपडेट में लोगों को थोड़ा बहुत ही सही लेकिन अपने दिमाग का इस्तेमाल करना होगा.

Mirzapur Season 3 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने ट्विस्ट के साथ जारी की रिलीजिंग डेट
Mirzapur Season 3- फोटो सोशल मीडियाः एमेजॉन प्राइम वीडियो

Mirzapur Season 3 Release Date/नई दिल्लीः मोस्ट अवेटेड सीरीज मिर्जापुर जिसका तीसरा सीजन अब जल्द ही सामने आने वाला है. जी हां सीरीज को लेकर मेकर्स ने अपडेट दिया है. हालांकि इस अपडेट में लोगों को थोड़ा बहुत ही सही लेकिन अपने दिमाग का इस्तेमाल करना होगा.

मेकर्स ने दिया अपडेट

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने सीरीज से जुड़ा अपडेट पेश किया है. मेकर्स ने इसे लेकर एक इलस्ट्रेशन पोस्टर रिलीज किया है. जिसपर लिखा हुआ है कि इस पोस्टर में सीजन 3 की रिलीजिंग डेट छिपी है ढूंढ सको तो ढूंढ लो.

लोगों ने खूब लगाए अनुमान

इस पोस्ट को देखकर भले ही लोगों की एक्साइटमेंट दो गुनी हुई हो. लेकिन अभी भी असली तारीख सामने नहीं आई है. अधिकतर लोग पोस्ट के नीचे कमेंट कर रहे हैं 7 जुलाई. लोगों का ऐसा मानना है कि इस सीरीज को 7 जुलाई को ही रिलीज किया जा सकता है.

सीजन 3 को लेकर टूटा था लोगों का दिल

इस सीरीज में लोगों का फेवरेट किरदार निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा यानी मुन्ना भैया इस सरीज में नहीं है. जिससे उनके फैंस का काफी दिल टूटा था. लोगों को उम्मीद थी की इस सीजन में भी उन्हें मुन्ना भैया की एंट्री देखने को मिलेगी. बहरहाल ऐसा नहीं हुआ. खुद दिव्येंदु ने भी इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि इस सीजन में वह नहीं दिखाई देने वाले हैं.

पंचायत के सीजन में मिला था सस्पेंस

ऐसा ही सस्पेंस से एक बार पहले भी लोग रु-बा-रू हो चुके हैं. दरअसल पंचायत के मेकर्स ने भी फैंस के साथ एक गेम खेला था. जिसमें ढोरों लोकी  दिखाई दे रही थी. और उसी लोकी के अंदर सीरीज की लॉन्चिंग तारीख की जानकारी छिपी हुई थी. ठीक ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिल रहा है. मिर्जापुर के भी सीजन में लोगों को अपना दिमाग चलाना होगा.

यह भी पढ़े: बिग-बी से लेकर प्रीति जिंटा तक, सेलेब्स ने टी20 विश्व कप में PAK के खिलाफ जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई!