Kiren Rijiju: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू इन दिनों अपने एक अनोखे रोमांचक सफर को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के बिचोम जिले में स्थित आठवीं सदी के गुरु पद्मसंभव स्तूप तक पहुंचने के लिए करीब 6 घंटे तक पहाड़ पर पैदल चढ़ाई की. इस मुश्किल सफर का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा किया है. वीडियो में रिजिजू ऊंची पहाड़ी की चोटी की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. उनके साथ कई अधिकारी भी इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में शामिल थे.
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि स्तूप तक पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन और जोखिम भरा है. पहाड़ की चोटी से नीचे करीब 1500 मीटर गहरी खाई है. रास्ते की खतरनाक स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर यहां से कोई गिर जाए तो उसकी हड्डियां भी नहीं मिलेंगी. चढ़ाई के दौरान किरेन रिजिजू के हाथ में एक डंडा भी दिखाई दिया, जिसकी मदद से वह मुश्किल पहाड़ी रास्ते पर आगे बढ़ते रहे. चढ़ाई के दौरान उनके पीछे चल रहे अधिकारी धारदार हथियारों की मदद से रास्ते में आने वाली झाड़ियों को काटते हुए आगे बढ़ रहे थे. इससे रास्ते की दुर्गमता का अंदाजा लगाया जा सकता है. करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद जब किरेन रिजिजू स्तूप की चोटी पर पहुंचे तो उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठकर भोजन भी किया.
ये भी पढ़ें- Haryana Diary: पंजाब में BJP का मिशन 2027! CM Nayab Saini ने जनसभा से भरी हुंकार! | Latest News