Kal Ka Rashifal: रमा एकादशी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ; पढ़ें कल का राशिफल

गुरुवार को रमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन एकादशी और द्वादशी तिथि का संयोग रहेगा. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे.

Kal Ka Rashifal Fortune will shine on Rama Ekadashi horoscope tomorrow
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Kal Ka Rashifal: गुरुवार को रमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन एकादशी और द्वादशी तिथि का संयोग रहेगा. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे. सूर्योदय सुबह 6:39 बजे और सूर्यास्त शाम 5:42 बजे होगा. वहीं, राहुकाल दोपहर 1:38 बजे से 3:00 बजे तक रहेगा. ज्योतिषाचार्य डॉ. एनके बेरा से जानिए रमा एकादशी के दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन. किसे मिलेगी सफलता और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, पढ़ें कल का राशिफल.

कल का मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहने वाला है. लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. नौकरी और कारोबार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे आपकी तारीफ होगी. अधूरे काम पूरे होने के साथ आर्थिक लाभ मिलने के भी योग हैं. रमा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से मन को शांति मिलेगी.

कल का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए कल मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने का दिन है. किसी पुरानी या उलझी हुई समस्या का हल निकल सकता है. लंबे समय से अटका काम पूरा होने की संभावना है. नए काम की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. विरोधियों की कोशिशें सफल नहीं होंगी. परिवार में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. रमा एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाना शुभ रहेगा.

कल का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन खुशियां लेकर आ सकता है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा और अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार और उद्योग से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है. घर के लिए नई चीजें खरीदने का मौका मिलेगा. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. परिवार में विवाह या किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी शुरू हो सकती है. धार्मिक कामों में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

कल का कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए कल तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं. परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे भविष्य में फायदा मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. रमा एकादशी पर भगवान विष्णु का ध्यान करने से मन में सकारात्मक विचार आएंगे.

कल का सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है. नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. लंबे समय से बिगड़े काम सुधर सकते हैं और परेशानियों में कमी आएगी. व्यापार करने वालों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन का मौका मिलेगा. जमीन, मकान और वाहन से जुड़े सुख मिल सकते हैं. जरूरतमंदों की मदद करना शुभ रहेगा.

कल का कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन नई उम्मीदें लेकर आ सकता है. नौकरी और व्यापार में सुधार होगा. आप अपने धैर्य और हिम्मत से मुश्किल काम भी पूरे कर पाएंगे. धन प्राप्ति के नए मौके मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और सेहत भी ठीक रहने की संभावना है. घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है. भगवान विष्णु की पूजा से मन को संतोष मिलेगा.

कल का तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए कल का दिन राहत देने वाला हो सकता है. नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. पुरानी परेशानियों का समाधान मिलेगा और मेहनत से सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे. आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा. हालांकि, परिवार की जिम्मेदारियों के चलते खर्च बढ़ सकता है. धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी.

कल का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को गुरुवार को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क बढ़ेंगे. लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा पूरी हो सकती है. नौकरी में अच्छा बदलाव और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं. मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और दोस्तों व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. रमा एकादशी पर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना शुभ रहेगा.

कल का धनु राशिफल

धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. लंबे समय से रुके हुए काम फिर से आगे बढ़ सकते हैं. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. किसी बड़ी योजना को पूरा करने में दूसरों का सहयोग मिल सकता है. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा. रमा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत कथा सुनना शुभ रहेगा.

कल का मकर राशिफल

मकर राशि वालों को आजीविका से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है. साहस के साथ किए गए कामों में सफलता मिलेगी. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और विरोधियों पर जीत हासिल होगी. सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है. लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. रमा एकादशी पर जरूरतमंदों को अनाज या पीली वस्तुओं का दान करना अच्छा रहेगा.

कल का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन कई मामलों में अच्छा रह सकता है. परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा. आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और नए लोगों से मुलाकात होगी. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. हालांकि, खर्च बढ़ने से आर्थिक बजट बिगड़ सकता है. दांपत्य जीवन में तनाव और संतान से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं. रमा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना करें.

कल का मीन राशिफल

मीन राशि वालों को कल परेशानियों से राहत मिल सकती है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और कार्यक्षेत्र में तारीफ हो सकती है. आपके धैर्य और समझदारी से परिवार का कोई जरूरी काम पूरा होगा. हालांकि, नौकरी में सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की आशंका है. इसलिए बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें. रमा एकादशी पर भगवान विष्णु का स्मरण करना और धार्मिक कार्यों में समय बिताना शुभ रहेगा.