Piyush Goyal on India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अब अंतिम चरण के करीब पहुंच गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल के अंत तक भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं.
पीयूष गोयल के मुताबिक, भारत और EFTA के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अभी लागू नहीं हुआ है. उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इस पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर हो जाएंगे और अगले साल मार्च-अप्रैल तक यह प्रभावी हो सकता है. वहीं, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर पीयूष गोयल ने कहा कि इसकी प्रक्रिया अब अंतिम पड़ाव के करीब है. समझौते को अंतिम रूप देने में जो अड़चनें आ रही थीं, वे अब दूर होती नजर आ रही हैं. उन्होंने संकेत दिया कि बातचीत में अब ठोस प्रगति हो रही है और समझौते को लेकर रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है.
ये भी पढ़ें- Delhi News : दिल्ली में ब्रह्मस्थानम महोत्सव, CM Rekha Gupta ने लिया अम्मा का आशीर्वाद | Latest News