Delhi News : दिल्ली में ब्रह्मस्थानम महोत्सव, CM Rekha Gupta ने लिया अम्मा का आशीर्वाद | Latest News

Delhi News : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने माता अमृतानंदमयी देवी से लिया आशीर्वाद, 21 राज्यों में 15 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली अमृता श्री पहल का किया शुभारंभ.

Bharat 24

Delhi News :  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ब्रह्मस्थानम महोत्सव में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अमृता श्री स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया. उन्होंने अम्मा के निस्वार्थ सेवा भाव, करुणा और मानवता के प्रति समर्पण को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सच्ची आध्यात्मिकता केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने कहा कि अम्मा का जीवन प्रेम, करुणा और मानव सेवा का संदेश देता है. उन्होंने अम्मा के स्नेह और आशीर्वाद का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका लोगों को गले लगाना और प्रेम देना मानवता के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाता है. उनके अनुसार, समाज में प्रेम और करुणा की भावना को मजबूत करना आज बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Haryana Diary : गुरु रविदास जयंती से पहले सामाजिक समरसता का संदेश! CM Nayab Saini ने क्या कहा?