IBPS RRB Vacancy 2026 Revised: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए IBPS RRB Recruitment 2026 से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है. बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने ग्रामीण बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए संशोधित वैकेंसी जारी की है. नई सूची के मुताबिक कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 13,757 हो गई है. इससे पहले भर्ती के लिए 13,706 पद घोषित किए गए थे.
51 पद बढ़ने से बदली भर्ती की तस्वीर
संशोधित आंकड़ों के अनुसार IBPS RRB भर्ती में कुल 51 पदों की बढ़ोतरी हुई है. सबसे ज्यादा बदलाव कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के पदों में देखने को मिला है. पहले इस पद के लिए 8,183 रिक्तियां थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 8,222 कर दिया गया है. अधिकारी वर्ग के विभिन्न पदों के लिए भी संशोधित वैकेंसी का विवरण जारी किया गया है.
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
नई वैकेंसी सूची में कार्यालय सहायक के अलावा अधिकारी स्केल-I, स्केल-II और स्केल-III के अलग-अलग पद शामिल हैं. संशोधित आंकड़ों के अनुसार कार्यालय सहायक के 8,222 पद, अधिकारी स्केल-I के 4,256 पद और अधिकारी स्केल-II सामान्य बैंकिंग अधिकारी के 666 पद हैं.
अधिकारी स्केल-III के लिए 220 पद निर्धारित किए गए हैं. वहीं अधिकारी स्केल-II सूचना प्रौद्योगिकी के 182, चार्टर्ड अकाउंटेंट के 82, विधि के 56, कृषि अधिकारी के 38, कोषागार प्रबंधक के 19 और विपणन अधिकारी के 16 पद हैं. इन सभी पदों को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 13,757 हो जाती है.
पहले कितने पद थे, अब क्या हुआ बदलाव?
IBPS RRB भर्ती की शुरुआती अधिसूचना में कुल 13,706 पद घोषित किए गए थे. इनमें कार्यालय सहायक के 8,183 पद और अधिकारी वर्ग के 5,523 पद शामिल थे. संशोधित सूची में कुल रिक्तियां बढ़कर 13,757 हो गई हैं.
कार्यालय सहायक के पदों में 39 की बढ़ोतरी हुई है. वहीं अधिकारी स्केल-I के 4,256 पदों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अधिकारी स्केल-II के विभिन्न विशेषज्ञ पदों और अधिकारी स्केल-III की संख्या में हुए संशोधन के कारण अधिकारी वर्ग की कुल रिक्तियों में बदलाव आया है. ऐसे में उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए संशोधित वैकेंसी सूची को जरूर देखना चाहिए.
कार्यालय सहायक और अधिकारी स्केल-I के लिए योग्यता
कार्यालय सहायक पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है. इस पद के लिए किसी पूर्व कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं है. अधिकारी स्केल-I के लिए भी स्नातक डिग्री जरूरी है और इसमें अनुभव की अनिवार्यता नहीं रखी गई है.
स्केल-II और स्केल-III पदों के लिए अलग योग्यता
अधिकारी स्केल-II सामान्य बैंकिंग अधिकारी पद के लिए स्नातक के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में दो वर्ष का अनुभव जरूरी है. सूचना प्रौद्योगिकी पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान या सूचना प्रौद्योगिकी में डिग्री और न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव मांगा गया है.
चार्टर्ड अकाउंटेंट पद के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से प्रमाणित योग्यता और एक वर्ष का अनुभव आवश्यक है. विधि पद के लिए कानून में डिग्री, न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अधिवक्ता या विधि अधिकारी के रूप में दो वर्ष का अनुभव चाहिए.
कोषागार और विपणन से जुड़े पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में एमबीए या चार्टर्ड अकाउंटेंट योग्यता के साथ एक वर्ष का अनुभव मांगा गया है. कृषि अधिकारी पद के लिए कृषि या बागवानी में स्नातक, न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव जरूरी है. अधिकारी स्केल-III के लिए स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में पांच वर्ष का अनुभव आवश्यक है.
21 सितंबर तक घोषित होना चाहिए परिणाम
भर्ती के लिए उम्मीदवार की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और संबंधित परीक्षा का परिणाम 21 सितंबर 2026 तक घोषित होना जरूरी है. इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और परिणाम की निर्धारित तारीख से जुड़ी शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए.
पद के अनुसार अलग है उम्र सीमा
IBPS RRB भर्ती में उम्र सीमा पद के हिसाब से निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी. कार्यालय सहायक के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष, अधिकारी स्केल-I के लिए 18 से 30 वर्ष, अधिकारी स्केल-II के लिए 21 से 32 वर्ष और अधिकारी स्केल-III के लिए 21 से 40 वर्ष निर्धारित है.
कार्यालय सहायक के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1998 से 1 सितंबर 2008 के बीच, अधिकारी स्केल-I के लिए 2 सितंबर 1996 से 1 सितंबर 2008 के बीच, अधिकारी स्केल-II के लिए 2 सितंबर 1994 से 1 सितंबर 2005 के बीच और अधिकारी स्केल-III के लिए 2 सितंबर 1986 से 1 सितंबर 2005 के बीच होना चाहिए.
आरक्षित वर्ग को उम्र में मिलेगी छूट
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष, ओबीसी गैर-क्रीमी लेयर को तीन वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी. इसके अलावा कार्यालय सहायक पद के लिए पूर्व सैनिकों तथा विधवा या तलाकशुदा महिलाओं के लिए भी निर्धारित नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट का प्रावधान है.
आवेदन के लिए कितनी देनी होगी फीस?
IBPS RRB भर्ती के आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा. एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कार्यालय सहायक पद पर आवेदन शुल्क 175 रुपये निर्धारित है. अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है.
आवेदन कैसे करें?
ये भी पढ़ें: IGNOU में नौकरी का सुनहरा मौका, प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी, जानिए योग्यता