चंडीगढ़,वीडियो डेस्क: हरियाणा में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए हजारों लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. इस दौरान हरियाणा के कोने-कोने से लोगों को इस योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. लोग जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को अपनी समस्या बता रहे हैं और मौके पर ही उसका समाधान कराया जा रहा है. वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ( Manohar Lal Khattar) लोगों की समस्याओं के निपटान का फीडबैक भी खुद ले रहे हैं.
यात्रा के हो चुके हैं 21 दिन पूरे
प्रदेश में यात्रा के 21 दिन पूरे हो चुके हैं और इसमें 15 लाख 12 हजार से ज्यादा लोग भागीदारी कर चुके हैं. मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इसे लेकर कहना है कि 'विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये लोगों को न सिर्फ केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं से रूबरू करना है बल्कि योजनाओं का उन्हें लाभ भी दिलाना है. यात्रा के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं.