Veer Bal Diwas: 'हम खुली हवा में श्वास ले रहे हैं क्योंकि...' सुनिए क्या बोले CM मनोहर लाल?

चंडीगढ़, न्यूज डेस्क:  गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान के मौके पर मंगलवार को वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. इस दौरान सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 'वीर बाल दिवस के मौके पर मैं सभी शहीदों को नमन करता हूं. जिन्होंने देश के लिए शहादत दी.'

मुख्यमंत्री ने आगे कहा- 'गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज, साहिबजादों और माता गुजर कौर की शहीदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता. गुरु साहिबान द्वारा धर्म की रक्षा के लिए दी गई कुबार्नियों की वजह से ही आज हम खुली हवा में श्वास ले रहे हैं. मुगल शासकों के अत्याचार के खिलाफ गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने अपने दो साहिबजादों को जंग में कुर्बान कर दिया और दो साहिबजादों धर्म व कौम के लिए स्वयं को दीवार में चिनवा कर कुर्बानी दी'