हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री का बड़ा ऐलान, मनु भाकर होंगी 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड अंबैसडर

ओलंपिक खेलों भारत का परचम विश्वभर में लहराने वाली शूटर मनु भाकर को लेकर हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने बड़ा ऐलान किया है. असीम गोयल ने मनु भाकर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है.

हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री का बड़ा ऐलान, मनु भाकर होंगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अंबैसडर
मनु भाकर होंगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अंबैसडर- फोटोः भारत 24 के वीडियो से ग्रैब्ड

हरियाणाः ओलंपिक खेलों भारत का परचम विश्वभर में लहराने वाली शूटर मनु भाकर को लेकर हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने बड़ा ऐलान किया है. असीम गोयल ने मनु भाकर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है.

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर होंगी मनु भाकर

ओलंपिक गेम्स में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हरियाणा की बेटी मनु भाकर अब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर होंगी. यह घोषणा हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने की. आपको बता दें कि  उन्होंने कहा कि मनु भाकर व सरबजोत सिंह ने ऑलम्पिक में मैडल जीतकर देश व प्रदेश में परचम लहराने का काम किया है.  इस बात का हर भारत वासी को गर्व है.  हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने दो कांस्य पदक जीते जोकि भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात है.

जिनके पास बेटियां उन मां-बाप पर गर्व है

उन्होंने यह भी कहा कि आज यह दोनो खिलाड़ी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिले थे और मुख्यमंत्री ने दोनो खिलाडिय़ों को सम्मानित किया था और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि मनु भाकर को बेटी बचाओ बेटी पढाओ का ब्रांड एम्बेसडर बनाने की मैं घोषणा करता हूं. उन्होंने यह भी कहा कि यह उन मां-बाप के लिए गर्व की बात है जिनके पास बेटियां है.

मनु भाकर ने देश और प्रदेश का नाम किया रोशन

हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने विदेशी धरती पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि इससे निसंदेह अन्य खिलाडिय़ों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी.  मंत्री असीम गोयल ने विनेश फोगाट के प्रदर्शन को लेकर भी बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर खिलाडियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और आज हरियाणा में खिलाडियों को बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है.

यह भी पढ़े: हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा के दौरान बोले दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस के शासन में नंबर 1 था राज्य