सुशासन दिवस पर टीचर ट्रांसफर पॉलिसी और भ्रष्टाचार को लेकर क्या बोले CM मनोहर लाल?

Haryana: टीचर ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि- 'ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पॉलिसी लाने के बाद 93 प्रतिशत लोग खुश थे.'

चंडीगढ़, न्यूज डेस्क: पंचकूला के रेड बिशप में सुसाशन दिवस (Good Governance Day) पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal Khattar)  ने भी शिरकत की. वहीं हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्य सचिव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे. सीएम ने कहा- 'हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार रूपी कैंसर को खत्म करना है. भ्रष्टाचार का प्रभाव किसी बड़े आदमी पर नहीं पड़ता है, भ्रष्टाचार का प्रभाव छोटे व्यक्ति जो की पंक्ति के अंतिम पड़ाव में खड़ा है, उस पर पड़ता है.'

टीचर ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर सीएम  मनोहर लाल ने कहा कि- 'ट्रांसफर नीति को ऑनलाइन किया गया. ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पॉलिसी लाने के बाद 93 प्रतिशत लोग खुश थे. हमें खुशी है कि सुशासन के काम के माध्यम से लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है.'