इंजीनियरिंग वालों के लिए HAL में निकली बंपर भर्ती; ₹1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल

HAL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में नौकरी पाने का मौका आया है.

hal-junior-executive-recruitment-2026-engineering-jobs-apply
AI Generated

HAL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में नौकरी पाने का मौका आया है. HAL ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह नियुक्तियां शॉर्ट टर्म बेसिस पर की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों को E0 पे स्केल के तहत आकर्षक सैलरी मिलेगी.

किन इंजीनियरिंग ब्रांच में होंगी भर्तियां?

HAL की इस भर्ती में इंजीनियरिंग की अलग-अलग शाखाओं के उम्मीदवारों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 78 पद मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए हैं. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 25, इलेक्ट्रॉनिक्स के 21, सिविल के 7, कंप्यूटर साइंस के 6 और प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के 6 पद हैं. इसके अलावा मेटलर्जी के 3 तथा एयरोनॉटिकल और केमिकल इंजीनियरिंग के 2-2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

डिग्री से लेकर अंकों तक, जानें योग्यता

जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी ब्रांच में रेगुलर या फुल टाइम डिग्री होना जरूरी है. यह डिग्री भारत में संबंधित वैधानिक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए. 10 2 4 या लेटरल एंट्री के मामले में 10 3 3 पैटर्न की डिग्री भी मान्य होगी. सामान्य, OBC-NCL और EWS उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं.

उम्र सीमा और चयन का क्या है तरीका?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 17 अक्टूबर 2026 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, जबकि OBC-NCL उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी. PwBD उम्मीदवारों को भी नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी. चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा, जिसके नवंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शॉर्ट टर्म बेसिस पर अधिकतम 3 साल के लिए की जाएगी.

₹1.20 लाख तक सैलरी, मिलेंगी कई सुविधाएं

HAL में जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए E0 पे स्केल ₹30,000 से ₹1,20,000 निर्धारित है. शुरुआत में बेसिक पे ₹30,000 प्रतिमाह होगी. इसके साथ महंगाई भत्ता, HRA और बेसिक पे के 35 प्रतिशत तक कैफेटेरिया अलाउंस मिलेगा. दूसरे और तीसरे साल बेसिक पे में 3 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान है. इसके अलावा मेडिकल इंश्योरेंस, PF, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट, वर्दी और जूते का भत्ता तथा नियमानुसार TA-DA जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.

कैसे करें आवेदन? 

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार सबसे पहले HAL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • यहां जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें 
  • अब एलिजिबल उम्मीदवारों को आवेदन फीस जमा करें.
  • लास्ट में फॉर्म को अच्छे से चेक करके उसे सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका! DCPCR में निकली भर्ती, ₹70 हजार मिलेगी सैलरी