मारुति को टक्कर देने फॉर्ड ला रही अपनी नई फैमिली कार, जल्द होगी लॉन्च

Ford New Car Launching india: जल्द ही फॉर्ड कंपनी भारत में अपनी नई कार को लॉन्च कर सकती है. हालांकि कब तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन मिली जानकारी के अनुसार यह कार फैमिली कार के रुप में पेश की जा सकती है.

Ford New Car Launching india know details of price and specifications in hindi
Ford New Car Launching india- Photo: Social Media

Ford New Car Launching in india

भारतीय मार्केट से अपना कारोबार समेट चुकी कंपनी Ford ने एक बार फिर भारतीय बाजार में एंट्री करने का ऐलान किया था. इस कड़ी में कंपनी ने अभी हाल ही में कई नए पेटेंट/ट्रेडमार्क को फाइल किया है.अपनी पहली ईवी कार को जल्द ही भारत में कंपनी लॉन्च करने वाली है.

कंपनी लॉन्च करने वाली है भारत में कार

काफी समय के  बाद ऐसा होगा कि जब कंपनी भारतीय बाजार में अपनी कार को लॉन्च करने वाली है. नए प्रोडक्ट के लिए पेटेंट फाइल किया है. कहा जा रहा है कि यह पेटैंट MPV जैसा दिखता है. इसके कारण ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी की अगली कार फैमिली को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है. यदि कंपनी इसी कार को लॉन्च करेगी तो मार्केट में इसकी सीधी टक्कर मारुति कार से होने वाली है.

कंपनी ने दी जानकारी?

फिलहाल कंपनी ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट पर ही कंपनी काम कर रही है. लुक्स की यदि बात की जाए तो कार में कुछ खास बदलाव पेश नहीं किए गए हैं. काफी सिंपल ही कार का लुक होने वाला है. हालांकि इसमें LED DRLs के साथ स्लीक हेडल लाइट्स मिल सकती हैं। इसमें आकर्षित फोग लैम्प्स मिल सकते हैं.

क्या सस्ती होगी कीमत

अगर आप भी कीमत को ही तलाश रहे हैं तो  बता दें कि कंपनी आधिकारिक तौर पर कीमत पर से पर्दा नहीं उठाया है. लेकिन कहा जा रहा है कि मार्केट में इसे 10 लाख रुपये की कीमत रेंज में पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़े: मारुति की इस कार का बदला लुक, जानें कब भारत में होगा यह वेरिएंट लॉन्च