CAA लागू करने पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले-लागू करना है तो पहले कश्मीरी पंडितों को भारत लाओ वापस

CAA लागू करने पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले-लागू करना है तो पहले कश्मीरी पंडितों को भारत लाओ वापस

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में CAA लागू हो चुका है. वहीं सत्तापक्ष द्वारा इस कानून का जोरो शोरों के साथ स्वागत किया जा रहा है. लेकिन विपक्षी पार्टी इस कानून को लेकर लगातार केंद्र पर हमलावार हैं. वहीं महाराष्ट्र पूर्व सीएम और शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को CAA के खिलाफ आवाज उठाते हुए केंद्र पर जमकर निशाना साधा है.

सीएए पर जताई नाराजगी

महाराष्ट्र स्थित यवातमल  जनसभा कार्यक्रम को लेकर बीजेपी सरकार पर उद्धव ठाकरे ने जमकर निशाना साधा है. इस संबंध में मंगलवार को उन्होंने कहा कि ‘’भाजपा धर्मों के बीच नफरत पैदा कर देश में दंगे कराना चाहती है’’ उद्धव ठाकरे इन दिनों लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विदर्भ दौरे पर हैं.

‘BJP का चुनावी जुमला है CAA’

CAA कानून को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि सीएए भाजपा का चुनावी जुमला है. उन्होनें कहा कि बीजेपी सीएए और एनआरसी का भूत लेकर के आई थी. जिसके कारण लोगों के मन में डर पैदा हो गया था. उद्धव ठाकरे बोलें कि इस कोर्ट के खिलाफ अभी कई याचिकाएं दर्ज हैं. अभी कोर्ट का निर्णय आना बाकी है. लेकिन बावजूद इसके इन्होनें सीएए का नोटिफीकेशन लागू कर दिया है.

बीजेपी पर लगाया  आरोप

उद्धव ठाकरे ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान बीजेपी पर धर्म के नाम पर दंगे और भेदभाव पैदा करने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होनें आगे कहा कि बीजेपी सरकार सच में विदेश से हिंदुओं को वापसी लाना चाहती हैं, तो सबसे पहले कश्मीरी पंडितों को वापस लाएं.

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की- 32 OBC, SC, ST और 1 मुस्लिम उम्मीदवार