10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली से अच्छी खबर है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

dsssb-delhi-district-court-recruitment-641-posts
Image Source: Social Media

DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली से अच्छी खबर है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर और प्यून के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी पात्रता की जांच करने के बाद 04 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों को मौका

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. प्रोसेस सर्वर और प्यून के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. वहीं, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री होनी चाहिए. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

641 पदों पर होगी सीधी भर्ती

DSSSB के नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 641 पद भरे जाएंगे. इनमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 27, पर्सनल असिस्टेंट के 206, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के 174, प्रोसेस सर्वर के 92 और प्यून के 142 पद शामिल हैं. दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदवार योग्यता और अन्य शर्तों को ध्यान से देख लेना चाहिए.

इन 5 तरीकों से करें घर बैठे अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर विजिट करें.
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक कर लें.
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक योग्यता आदि डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें.
  • फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें.
  • अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें.

ये भी पढ़ें: इंजीनियरिंग वालों के लिए HAL में निकली बंपर भर्ती; ₹1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल