Weather Update: दिल्लीवासियों के लिए राहत के दिन आए, बादल छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट रहने के आसार

Weather Update: दिल्लीवासियों के लिए राहत के दिन आए, बादल छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट रहने के आसार
Weather Update: Photo Social Media

नई दिल्लीः एक तरफ 8 मई यानी बुधवार को दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिला. सुबह जहां गर्मी रही तो शाम होते -होते तापमान में एक दिन पहले यानी 7 मई की तुलना में लगभग चार डिग्री की गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक बूंदाबांदी होने की उम्मीद है. वहीं तापमान 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है.         

पिछले दो दिनों से बढ़ रहा था तापमान          

दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. तेज धूप होने के कारण लोगों को घरों से निकलने में मुश्किल हो रहा था लेकिन बुधवार को पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं के चलते दिल्ली में नमी बढ़ गया था.

कल की सुबह सबसे गर्म रही  

बुधवार को दिल्ली की सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं यह इस सीजन की सबसे गर्म सुबह भी रही. हालांकि, कुछ देर बाद तेज रफ्तार से हवा चलने से अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई. इसके चलते अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 73 से 41 फीसदी तक रहा.     

बादल छाए रहने का अनुमान          

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. वहीं हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे होगी. अधिकतप तापमान 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभवान है. शुकवार से दिल्ली के मौसम पर एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है. जिसके चलते अगले तीन दिनों तक बूंदाबांदी के आसार है.

यह भी पढ़े: Air India Flight Cancels: Sick Leave लेने वालों पर कंपनी की बड़ी कार्रवाई, सभी को किया टर्मीनेट