CRPF में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

CRPF Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने बड़ा अवसर दिया है. बल ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के कुल 521 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

crpf-sports-quota-recruitment-2026-521-head-constable-constable
Image Source: Social Media

CRPF Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने बड़ा अवसर दिया है. बल ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के कुल 521 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 तक फॉर्म जमा कर सकेंगे. आवेदन CRPF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के जरिए किया जाएगा, जबकि जमा किए गए फॉर्म में 12 से 14 नवंबर तक करेक्शन की सुविधा मिलेगी.

521 पदों पर होगी भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

CRPF Sports Quota Recruitment में हेड कांस्टेबल के 182 और कांस्टेबल के 339 पद शामिल हैं. हेड कांस्टेबल पद के लिए पुरुषों के 150 और महिलाओं के 32 पद निर्धारित किए गए हैं. इस पद पर पे मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा. वहीं कांस्टेबल पद में पुरुषों के लिए 258 और महिलाओं के लिए 81 पद हैं. इस पद पर पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये तक वेतन निर्धारित है.

सिर्फ मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

यह भर्ती सामान्य उम्मीदवारों के लिए नहीं है, बल्कि निर्धारित खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए है. नोटिफिकेशन के अनुसार राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले, निर्धारित स्थान हासिल करने वाले या प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी पात्र हो सकते हैं. इसके अलावा खेल उपलब्धि या स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट की निर्धारित समय सीमा भी महत्वपूर्ण होगी. भर्ती विज्ञापन जारी होने की तारीख से पिछले दो वर्षों के भीतर हासिल की गई खेल उपलब्धियों या प्रमाण पत्रों को मान्य माना जाएगा.

स्पोर्ट्स उपलब्धियों से बनेगी मेरिट

CRPF की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनकी संबंधित खेल उपलब्धियों और स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट के आधार पर मिलने वाले कुल अंकों के अनुसार तैयार मेरिट से किया जाएगा. यानी उम्मीदवार की खेल उपलब्धि चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएगी. यदि दो उम्मीदवारों के कुल अंक समान रहते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दिए जाने का प्रावधान है. ऐसे में आवेदन करने वाले खिलाड़ियों के लिए अपनी खेल उपलब्धियों से जुड़े वैध दस्तावेज और प्रमाण पत्र तैयार रखना जरूरी होगा.

स्पोर्ट्स कोटा के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • इस भर्ती के आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को CRPF की rect.crpf.gov.in. वेबसाइट पर जाना होगा. 
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
  • अब फॉर्म जमा करने से पहले उम्मीदवारों को सारी जानकारी अच्छी तरह से जांचनी होगी. 
  • इसके बाद आवेदन सबमिट कर उसका कंफर्मेशन पेज सुरक्षित रख लें. 
  • CRPF ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें. 
  • भर्ती संबंधी सवालों के लिए CRPF हेल्पलाइन नंबर 01-126160255 पर भी कांटेक्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 641 पदों पर निकली भर्ती