CM Yogi Speech : किसी को नहीं पता था अखिलेश यादव को CM योगी ऐसा बोल देंगे! | Yogi Viral Speech

CM Yogi Speech: सीएम योगी ने रवि किशन की फिल्मों का जिक्र कर जनता से पूछा सवाल, दो साल पहले कैंपियरगंज में जटायु संरक्षण केंद्र की रखी थी नींव; बाढ़ से बचाव को बताया प्राथमिकता.

Bharat 24

CM Yogi Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के कैंपियरगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद रवि किशन का जिक्र करते हुए लोगों से दिलचस्प सवाल किया. उन्होंने मंच से पूछा कि कितने लोगों ने रवि किशन की फिल्म मुफ्त में देखी है और कितने लोगों ने पैसे देकर उनकी फिल्म देखी है. इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग कम संख्या में फिल्म देखते हैं, लेकिन रवि किशन को वोट जरूर दे देते हैं.

योगी आदित्यनाथ ने मंच पर मौजूद सांसद रवि किशन को खड़े होकर लोगों के सामने आने के लिए कहा. इसके बाद उन्होंने जनता से पूछा कि कितने लोग रवि किशन को पहचानते हैं. उन्होंने कहा कि रवि किशन और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को पहचान लीजिए. मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के दौरान कार्यक्रम में हल्का-फुल्का माहौल देखने को मिला.

ये भी पढ़ें- Amit Shah Big Action on Drug Mafia : आतंकवाद के खिलाफ अमित शाह का बड़ा प्लान तैयार!