BJP PC on Congress: राहुल गांधी पर BJP का सबसे बड़ा हमला! प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोली पोल? | Latest

BJP PC on Congress: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को बीजेपी ने बताया हताशा भरा बयान, मोदी सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाएं गिनाते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना, 2024 के चुनाव को फर्जी बताने पर राहुल गांधी से मांगा इस्तीफा.

Bharat 24

BJP PC on Congress: बीजेपी ने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया है. पार्टी ने कांग्रेस नेता पर महिला सशक्तिकरण का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान एक हताश और अराजक राजनीतिक नेता की सोच को दर्शाता है. बीजेपी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें लोकसभा-विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं. महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में मजबूत आवाज देने के उद्देश्य से आरक्षण का प्रावधान लाने की कोशिश इसी दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने अलग-अलग क्षेत्रों में कई पहल की हैं. इसमें ड्रोन दीदी योजना, मंगलयान और चंद्रयान मिशन में महिला वैज्ञानिकों की भागीदारी, सेना में महिलाओं को अवसर देना और बड़े सैन्य पदों पर स्थायी कमीशन देने जैसे कदम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- सलमान खान Love Bharat 24, देखना ना भूलें भाईजान का नया अवतार!, Maatrubhumi में दिखेगी देशभक्ति!