Salman Khan Loves Bharat24: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने न्यूज चैनल भारत 24 की तारीफ करते हुए उसके देशभक्ति से जुड़े कैंपेन की सराहना की है. सलमान खान ने भारत 24 के संदेश को देश की सरहदों की रक्षा करने वाले वीर जवानों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति से जोड़कर पेश किया.
भारत 24 के कैंपेन की तारीफ
सलमान खान ने अपने संदेश में कहा, "इस जगह ने हमें हमारी जगह दिखा दी." इसके बाद उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात भारतीय जवानों के साहस और बलिदान को सलाम किया. उन्होंने कहा कि जहां तक भारत की सरहद है, वहां तक वीर जवानों का शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण है.
4 दिसंबर से सिनेमाघरों में दिखेगी 'मातृभूमि'
भारत 24 के इस कैंपेन में देश के सम्मान और हिंदुस्तान की आवाज को प्रमुखता दी गई है. संदेश के अंत में सलमान खान ने दर्शकों से भारत 24 की फिल्म 'मातृभूमि' देखने की अपील की. यह फिल्म 4 दिसंबर से नजदीकी सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी. इस संदेश के जरिए चैनल ने देशभक्ति, जवानों के सम्मान और मातृभूमि के प्रति गर्व की भावना को सामने रखा है.
ये भी पढ़ें- Piyush Goyal on India-US Trade Deal: भारत-US ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल! पीयूष गोयल ने दिया अपडेट!