कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खरगे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस टिप्पणी से उन्हें गहरा दुख और हैरानी हुई है. उन्होंने कांग्रेस पर बयान पर खेद जताने के बजाय उसका बचाव करने का आरोप लगाया.