Dahaad: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से परिसीमन बिल को लेकर बीजेपी पर लगाए गए आरोपों पर पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेता अजय शेहरावत ने राहुल गांधी के बयान को राजनीतिक विमर्श खराब करने वाला बताते हुए कहा कि विपक्ष हर बड़े फैसले और देशहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार का विरोध करता आया है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस को परिसीमन की प्रक्रिया पर सवाल उठाने का क्या अधिकार है, जबकि उसके शासनकाल में भी कई बार परिसीमन हुआ है.
एक टीवी चर्चा के दौरान बीजेपी नेता अजय शेहरावत ने कहा कि राहुल गांधी पहली बार इस तरह के बयान नहीं दे रहे हैं. इससे पहले भी वह कभी चुनाव आयोग, कभी ईवीएम और कभी सीजेआई को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संसद में कोई भी विधेयक लेकर आए, विपक्ष की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिलती.
ये भी पढ़ें-सलमान खान Love Bharat 24, देखना ना भूलें भाईजान का नया अवतार!, Maatrubhumi में दिखेगी देशभक्ति!