मुजफ्फरपुर, न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरनगर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर पत्नी ने अपने पति के साथ सामने अजब शर्त रख दी है. उसका पति से कहना है कि बिहार में ही रहकर कोई काम करो और परिवार के साथ रहो वरना तलाक दे दो. हालात यह पैदा हो गए हैं कि पत्नी की इस जिद के चलते अब यह शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है. इसमें ताजा अपडेट यह है कि इस धमकी के बाद परेशान पति यूपी से बिहार पहुंच गया है और उसने थाने में जाकर मदद की गुहार लगाई है. पति की यह दूसरी शादी है. बदनामी के डर से पुलिस ने नाम का खुलासा नहीं किया है.
पत्नी की जिद ने किया परेशान
बताया जा रहा है कि पत्नी की इस जिद के चलते दूसरी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है. पति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और अब पत्नी ने ससुराल में जाने से ही इन्कार कर दिया है. वह एक ही जिद लेकर बैठी है कि बिहार में रहो या फिर तलाक दे दो. इस धमकी के बाद पति उत्तर प्रदेश से बिहार के जिला मुजफ्फरपुर पहुंचा गया है. यहां पर उसने अपनी पत्नी को ससुराल चलने का आग्रह किया, लेकिन वह नहीं मानी.
पत्नी है मुजफ्फरपुर की रहने वाली
पति ने अपर थाना प्रभारी राजकुमार को बताया कि वह यूपी के गाजियाबाद का रहना वाला है, जबकि पत्नी बिहार के समस्तीपुर जिले की मूल निवासी है. दोनों की शादी करीब 8 वर्ष पहले हुई है. यह अलग बात है कि यह दूसरी शादी है, क्योंकि पहली पत्नी की मौत 10 वर्ष पहले हो गई. पहली पत्नी से उसके 6 बच्चे हुए. वहीं, शख्स ने पहली पत्नी की मृत्यु के करीब 2 साल बाद समस्तीपुर जिले की एक युवती से शादी की, इसके बाद यानी शादी के बाद एक बेटा हुआ वह अभी 6 साल का है.
पति का कहना है कि शादी के 7 साल तक तो सबकुछ ठीक था. इस बीच वह मायके चली गई. इसके बाद से वह और उसकी मां मुजफ्फरपुर में एक किराए के मकान में रहती है. इस बीच अब पत्नी जिद पर अड़ गई है. उसका कहना है कि तुम (पति) अगर यहां नहीं रहोगे तो मैं तुम्हारे साथ में नहीं रहूंगी और कहती है कि यहां नहीं रहना तो तुम मुझे तलाक दे दो नहीं तो अपने घर से विदा होकर मेरे घर पर रहो.
इस पूरे मामले में अपर थानेदार राजकुमार ने बताया कि पारिवारिक मामला है. उसे काउंसलिंग के लिए बोला गया है. अभी पति ने मौखिक शिकायत की है. आगे अगर कोई शिकायत मिलती है और जांच करके सुलह कराने का प्रयास किया जाएगा.
रिपोर्ट: विशाल कुमार