Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाई गई रामलला की प्रतिमा, जान‍ें आज क्या-क्या अनुष्ठान होंगे?

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाई गई रामलला की प्रतिमा, जान‍ें आज क्या-क्या अनुष्ठान होंगे?

अयोध्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. रामलला के कार्यक्रम के लिए अयोध्या में तैयारियां पूरी हो गई है. प्राण प्रतिष्ठा  (Pran Pratishtha) के लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख तय है. इसस पहले अनुष्ठान शुरू हो गए हैं. सात दिनों तक होने वाले इस अनुष्ठान के तीसरे दिन आज  तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास का कार्यक्रम होना है. 

गर्भगृह के अंदर लाई गई भगवान राम की प्रतिमा

भगवान राम की प्रतिमा को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाया गया. प्रतिमा को देर रात क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई थी. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में श्रीरामलला का सिंहासन तैयार किया गया है, जिसकी ऊंचाई 3.4 फीट ऊंची. इस सिंहासन पर भगवान के बाल स्वरुप की खड़ी प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा, जहां भक्त अपने भगवान के दर्शन कर सकेंगे.

जानें आज क्या-क्या अनुष्ठान होंगे

कार्यक्रम के मुताबिक आज गुरुवार (18 जनवरी) को मुहूर्त के अनुसार प्रधान संकल्प, गणेशाम्बिका पूजन, वरुण पूजन, चतुर्वेदोक्त, मंडप प्रवेश, दिग्रक्षण, पंचगव्यप्रोक्षण, आयुष्मंत्रजप, नांदीश्राद्ध,  पुण्याहवाचन, मातृकापूजन, सोर्धारापूजन, मंडपसूत्रवेष्टन, दुग्धधारा, जलधाराकरण, वास्तुबलिदान, षोडशस्तंभपूजनादि, आचार्यादिऋत्विग्वरण, मधुपर्क पूजन, मंडपपूजा, मंडपांग्वास्तुपूजन, जलाधिवास, गंधादिवास सांय पूजन और आरती होगी.