Ram mandir Pran Pratistha: Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का दिन बेहद नजदीक है. इस मौके पर 22 जनवरी को अयोध्या में एक बड़ा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए खेल से लेकर बॉलीवुड और बिजनेस तक हर क्षेत्र की बड़ी हस्तियों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई बॉलीवुड सितारों को भी निमंत्रण भेजा गया था. अब इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली का नाम भी शामिल हो गया है.
राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को भी निमंत्रण मिला है. इस बात की चर्चा एक्स पर हो रही है और अनुष्का-विराट की तस्वीर भी वायरल हो रही है. इसमें दोनों हाथों में भगवान राम के अभिषेक समारोह का निमंत्रण पत्र नजर आ रहा है.
अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या में हुआ, पिता डोगरा रेजिमेंट में कार्यरत थे
आपको बता दें कि अनुष्का का भगवान राम की नगरी अयोध्या से बेहद खास कनेक्शन है. उनका जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था. बाद में वह अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं. अनुष्का का जन्म अयोध्या के सैन्य अस्पताल में हुआ था। उनके पिता अजय कुमार शर्मा अयोध्या में भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट में थे.
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए इन सितारों को न्योता
अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह की बात करें तो इसकी तैयारियां काफी समय से चल रही थीं. इसमें करीब 8 हजार लोग हिस्सा ले सकते हैं. श्री राम मंदिर के पवित्र चावल और अनाज को देश के कोने-कोने में वितरित किया गया. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रजनीकांत, मोहनलाल और अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, राम चरण और उनकी पत्नी उपासना, अरुण गोविल, सुनील लाहिड़ी और दीपिका चिखलिया के अलावा अनुपम खेर को भी आमंत्रित किया गया है. कुछ ऐसा दिखता है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र, जिसमें इन 19 सितारों को किया गया है आमंत्रित हालांकि इसमें कंगना रनौत का नाम नहीं है.
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में क्या करेंगे राहुल-ममता समेत विपक्षी नेता, जानिए डिटेल