Viksit Delhi Summit: 'जिस पार्टी के पास पीएम मोदी जैसा नेतृत्व', जानिए वीरेंद्र सचदेवा ने क्या कहा

भारत 24 के विकसित दिल्ली कॉन्क्लेव का आगाज हो चुका है. इसमें दिल्ली सरकार की कई हस्तियां शिरकत करेंगी. लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

Viksit Delhi Summit Live Updates Bharat 24 Conclave Rekha Gupta
Viksit Delhi Summit Live Updates

नई दिल्लीः भारत 24 के विकसित दिल्ली कॉन्क्लेव का आगाज हो चुका है. इसमें दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत दिल्ली सरकार की कई हस्तियां शिरकत करेंगी और विकसित दिल्ली के विजन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

  • ''जो कहते थे दिल्ली को लंदन पेरिस बनाएंगे, वो दिल्ली को बर्बाद करके गए...'' : मनजिंदर सिंह सिरसा, वन एवं पर्यावरण मंत्री, दिल्ली सरकार
  • "सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली के एक कॉमन मैन के संघर्ष का चेहरा हैं...": डॉ. जगदीश चंद्र
  • ''जिस पार्टी के पास पीएम मोदी जैसा नेतृत्व करने वाले लीडर हो उसके लिए कोई कार्य असंभव नहीं है...'' : वीरेंद्र सचदेवा, अध्यक्ष, दिल्ली भाजपा
  • भारत 24 के CEO & Editor In Chief, डॉ. जगदीश चंद्र और दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम 'विकसित दिल्ली' में आए सभी मेहमानों को किया सम्मानित
  • आम आदमी पार्टी में जिसने दिल्ली को लूटा है, दिल्ली का विश्वास तोड़ा है, उसे सज़ा मिलेगी...'' : वीरेंद्र सचदेवा, अध्यक्ष, दिल्ली भाजपा
  • हर एक समस्या पर काम करना होगाः रेखा गुप्ता

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अपने भले के अलावा, अपने देश का भला, अपनी राजधानी का भला, सबको सोचना होगा. इसी सोच के साथ जब दिल्ली एकत्रित होगी, तभी दिल्ली विकसित हो पाएगी. जितनी समस्याएं दिल्ली की हैं, हर एक समस्या पर काम करना होगा. 

  • जबतक हौसला नहीं होगा, एक भी फैसला नहीं होगा: रेखा गुप्ता

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना हर किसी का होना चाहिए. जबतक हौसला नहीं होगा, एक भी फैसला नहीं होगा. सब अपने भले की सोचेंगे तो किसी का भला नहीं होगा.

  • मैं भारत 24 को धन्यवाद देती हूंः रेखा गुप्ता

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं भारत 24 को धन्यवाद देती हूं, इस सुंदर स्लोगन के लिए जो है- विजन फॉर न्यू इंडिया. जब मैं यहां आई तो मुझे लगा कि ये भारत 24 नहीं, भारत 47 होना चाहिए, क्योंकि विकसित भारत 2047 का सपना हर किसी का सपना होना चाहिए.

  • 'दिल्ली की महिलाओं की रोल मॉडल हैं रेखा गुप्ता'

इस मौके पर डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि आज के समारोह की मुख्य अतिथि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा जी का स्वागत है. दिल्ली की महिलाओं की रोल मॉडल हैं रेखा गुप्ता जी. 

  • गेस्ट लिस्ट
  • डॉ. प्रीत सिंह
  • डॉ. बसंत गोयल
  • श्रीमती रेखा गुप्ता
  • डॉ. जगदीश चंद्र
  • श्री वैभव सी. शेखर
  • श्री आशीष सूद
  • श्री वीरेंद्र सचदेवा
  • श्री मनजिंदर सिंह सिरसा
  • डॉ. पंकज कुमार सिंह
  • डॉ. संजय सूद
  • डॉ. अनिल कोहली
  • डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन
  • डॉ. अजय हार्दिया
  • डॉ. संजीव सिंह
  • डॉ. समीर भाटी
  • स्वामी दीपांकर महाराज
  • स्वामी चक्रपाणि महाराज
  • ऋतु सिंह
  • डॉ. पीयूष द्विवेदी
  • श्री अश्विनी उपाध्याय
  • श्री प्रवीण खंडेलवाल
  • श्री भीम नेगी