दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Fali S Nariman passes away: देश के प्रमुख वकीलों में से एक फली एस नरीमन का आज सुबह निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे. उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉम्बे हाई कोर्ट से की थी. इंदिरा गांधी सरकार ने उन्हें एडिशनल सॉलिसिटर जनरल बनाया. नरीमन का जन्म 10 जनवरी 1929 को रंगून में हुआ था.

आपातकाल के विरोध में इस्तीफा दे दिया था

नरीमन ने इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लगाए जाने के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने वकालत शुरू कर दी. उनके बेटे रोहिंग्टन नरीमन बाद में देश के सॉलिसिटर जनरल बने और बाद में सुप्रीम कोर्ट के जज भी बने.