Ayodhya Ram Mandir: मंदिर के गर्भगृह तक नहीं जा सकेंगे भक्त, 35 फीट दूरी से ही करने होंगे दर्शन; जानें वजह

Ayodhya Ram Mandir: मंदिर के गर्भगृह तक नहीं जा सकेंगे भक्त, 35 फीट दूरी से ही करने होंगे दर्शन; जानें वजह

अयोध्या, न्यूज डेस्क: अयोध्या के भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) को लेकर देश भर में उत्सव का माहौल है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसके लिए तैयारियां जोरो पर हैं. वहीं अब जल्द ही अयोध्या से हवाई सेवा भी शुरू होने वाली है. माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) 25 दिसंबर को इसका उद्घाटन कर सकते हैं. इसी बीच ये खबर भी सामने आ रही है कि राम मंदिर के उद्घाटन के बाद भी भक्तों को भगवान राम की प्रतिमा को छूने का अवसर नहीं मिल पाएगा.

गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राम मंदिर के उद्घाटन के बाद भी भक्तों को गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं होगी. लोगों को लगभग 35 फीट की दूरी से ही भगवान के दर्शन करने होंगे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) का कहना है कि ये कदम गर्भगृह की पवित्रता को बनाए रखने के लिए उठाया गया है. वहीं, हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार देखा जाए तो मंदिर के गर्भगृह में केवल राजा और मंदिर के पुजारी को ही जाने का अधिकार होता है.

किसे मिलेगा  गर्भगृह में प्रवेश? 

गर्भगृह में जाने की अनुमति केवल प्रधानमंत्री मोदी और मंदिर के पुजारी को ही होगी. ऐसा करने का मकसद मंदिर की पवित्रता को बनाए रखना साथ ही लोगों की भीड़ को नियंत्रण में रखना है. भगवान की प्रतिमा को ऊंचे स्थान पर रखा जाएगा जिससे दूर से ही लोगों को भगवान राम के बेहतर दर्शन हो पाएंगे. इसके अलावा बता दें कि मंदिर के पुजारियों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन लोगों से घर-घर दीप जलाकर, उत्सव मनाने की बात कही है.