मैकेनिक का अजब-गजब कारनामा, कार को बनाया 'हेलीकॉप्टर'; सड़क पर 50 KM स्पीड से दौड़ेगा

मैकेनिक का अजब-गजब कारनामा, कार को बनाया 'हेलीकॉप्टर'; सड़क पर 50 KM स्पीड से दौड़ेगा

मुजफ्फरनगर, भारत 24 डिजिटल डेस्क: हर कोई चाहता है कि उसकी हर एक इच्छा पूरी हो, लेकिन कभी-कभी इंसान अपनी गरीबी के चलते उसे पूरा नहीं कर पाते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) से सामने आया है. यहां जनपद बिजनौर के कस्बा नहटौर के जसवंत आजाद का सपना था कि वह हेलीकाप्टर में बैठें, लेकिन हालात ने उसे इसकी इजाजत नहीं दी. लेकिन उनका ये सपना कुछ अलग तरिके से पूरा हो ही गया. चलिए जानते हैं कैसे? 

कार को बनाया हेलीकाप्टर

सूजडू चुंगी पर वर्कशाप चलाने वाले मैकेनिक दिलशाद ने जसवंत का हेलीकाप्टर में बैठने का सपना पूरा कर दिया. दरअसल, जसवंत की जब मैकेनिक दिलशाद से मुलाकात हुई तो उसकी उम्मीदों पर पंख लगते नजर आए. दिलशाद ने जसवंत की पुरानी वैगनआर कार को ही माडिफाई कर हेलीकाप्टर का लुक (Helicopter Car) देने की बात कही. 

टाप और टेल पर लगी पंखुड़ियां

जसवंत ने बताया कि मैकेनिक दिलशाद ने 3:50 लाख रुपए में उसकी पुरानी वैगनआर कार को हेलीकाप्टर के माडल में परिवर्तित कर दिया. जसवंत कार में हेलीकाप्टर का मजा लेकर गदगद हुए और बिजनौर के लिए रवाना हो गए. हेलीकाप्टरनुमा यह कार सड़क पर 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की गति से दौड़ती है. इसके टाप और टेल पर लगी पंखुड़ियां भी घूमती हैं. कार के इंटीरियर को भी माडीफाई कर दिया गया है. सीट को चेंज कर बेडनुमा चेयरकार सीट्स तैयार की गई हैं.