UP Election 2027: योगी का बड़ा ऐलान! चुनाव से पहले सिमट गई पूरी सपा? | CM Yogi Big Announcement

UP Election 2027: लखनऊ में पंकज चौधरी, धर्मपाल सिंह और विनोद तावड़े समेत वरिष्ठ नेताओं की बैठक, संगठन की समीक्षा के साथ 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन.

Bharat 24

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठनात्मक तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें कर रही है. इसी क्रम में गुरुवार, 1 अक्टूबर को लखनऊ में पार्टी की अहम संगठनात्मक बैठक हो रही है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, सह-प्रभारी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

लखनऊ में होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश में बीजेपी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की जा रही है. इसके साथ ही आने वाले राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा होगी. पार्टी स्तर पर चल रही गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने से जुड़े मुद्दे बैठक के प्रमुख विषयों में शामिल हैं. बैठक में हाल में हुई संगठनात्मक बैठकों में उठाए गए मुद्दों और उन पर हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की जा सकती है. इसके अलावा प्रदेश में पार्टी के संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Captain Smit Machchhar: कौन है कैप्टन स्मित मच्छार? जिसने बचाई 180 जिंदगी! Netanyahu हुए फिदा!