अयोध्या, न्यूज़ डेस्क: काफी लंबे समय तक चले संघर्ष के बाद अब अयोध्या में राम लला का मंदिर बनकर तैयार हो गया है. 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है. ऐसे में भक्तों के बीच काफी उत्साह है, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रहने वाले सनातन प्रेमियों के लिए ये बहुत खुशी का पल है. जिसका उत्सव मनाया जा रहा है. हमेशा से ही गीत-संगीत के माध्यम से लोग अपनी उत्साह और खुशी की भावनाओं को व्यक्त करते रहे हैं. अयोध्या राम जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम लाखों-करोड़ों हिंदुओं के आस्था के प्रतीक हैं.
अभी तक श्रीराम मंदिर और अयोध्या को लेकर बहुत से गाने बन चुके हैं. लेकिन अभी राम लला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा पर जो गीत बना है वो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. विष्णु शर्मा द्वारा लिखे गए ‘श्रीराम विराजेंगे जन्मभूमि में’ गीत को अनु मलिक ने कंपोज किया है. गायक दिव्य कुमार ने इस गाने को आवाज दिया है, जो कि जी म्यूजिक ने रिलीज किया है.
मेट्रों में सफर के दौरान लिखी गई गीत
गीत के लेखक विष्णु शर्मा ने बताया कि इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है. उन्होंने बताया कि देश में इतना बड़ा और ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है, पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रयासों से राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है. मुझे लगा कि इस यज्ञ में मेरी भी आहूति होनी चाहिए. तब मेट्रो में सफर के दौरान इस गीत की कुछ लाइनें लिखी गईं.
ये गीत अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लोग इसे अपने स्टोरी और रील्स बनाने में यूज़ कर रहे हैं. तीन दिन में ही युट्यूब पर इस गाने पर करीब चार लाख व्यूज आ चुके हैं.