‘एक और पुलवामा होगा इंशाअल्लाह...’ सोशल मीडिया पर हमले की धमकी भरा पोस्ट करने वाला मदरसे का छात्र गिरफ्तार

‘एक और पुलवामा होगा इंशाअल्लाह...’ सोशल मीडिया पर हमले की धमकी भरा पोस्ट करने वाला मदरसे का छात्र गिरफ्तार

सहारनपुर, न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए पुलवामा जैसे ही आतंकी हमला करने की धमकी दी है, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. पुलवामा हमले की घटना को दोहराने की धमकी देना मुस्लिम युवक को भारी पड़ गया. ये युवक सहारनपुर के देवबंद से यह पोस्ट किया था. अभी कुछ दिन पहले ही जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमला हुआ था, जिसके चलते पुलिस अलर्ट मोड में है. ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी.

एक्स यूजर ने यूपी पुलिस को टैग कर किया अलर्ट

सोशल मीडिया एक्स यूजर ने उत्तर प्रदेश पुलिस को इस पोस्ट में टैग किया जिसके बाद ये मामला उजागर हुआ. आरोपी युवक ने अपने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किया था. उसने लिखा कि , "इंशाअल्लाह, जल्द ही दूसरा पुलवामा होगा." पुलिस की नजर जब इस पोस्ट पर गई तो आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. साथ पुलिस ने उस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है.

मदरसे में धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने आया था युवक

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का नाम मोo तल्हा है, जो कि झारखंड के जमशेदपुर सराय काले खाँ का निवासी है. धार्मिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने देवबंद के एक मदरसे में प्रवेश लिया था. छात्र यहीं रहकर पढ़ाई करता है.

एटीएस की स्थानीय इकाई और पुलिस मिलकर अब इस छात्र के सभी कनेक्शनों की जांच कर रही है कि यह छात्र किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है, उसके फोन के व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब व गूगल सर्च हिस्ट्री के जरिए उसके मनसुबे का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही उसके पास कौन-कौन सी किताबें है और वह क्या पढता है? इन सब चीजों की पूरी जनकारी इकट्ठा की जा रही है.

 

कब से शुरू होगी राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा', किन राज्यों से गुजरेगी? यहां जाने लें पूरा रूट प्लान