Deepfake Scam: बस एक वीडियो कॉल और लगा करोड़ों का चुना, CFO से कर्मचारी तक सब नकली; जानें क्या है माजरा?

Deepfake Scam: बस एक वीडियो कॉल और लगा करोड़ों का चुना, CFO से कर्मचारी तक सब नकली; जानें क्या है माजरा?

नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: डीपफेक का इस्तेमाल इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ता ही जा रहा है. इससे ना केवल लोगों को बदनाम किया जा रहा है, बल्कि आम लोगों और कंपनियों को ठगा भी जा रहा है. ऐसा ही एक मामला  हॉन्गकॉन्ग से सामने आया है. जहां एक मल्टीनेशनल कंपनी ने डीपफेक स्कैम (Deepfake Scam) में 2.5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 207.6 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं. 

कर्मचारियों का बनाया गाय फेक वीडियो 

दरअसल, स्कैमर्स ने डीपफेक का इस्तेमाल कर कंपनी के बहुत से कर्मचारियों का डीपफेक वीडियो बनाया. इतना ही नहीं कंपनी के  चीफ फाइनेंस ऑफिसर  को भी डीपफेक वीडियो क्रिएट किया. इसके बाद एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कंपनी के कर्मचारी को शामिल किया. जिसमें पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया. हैरान करने वाली बात ये हैं कि इस वीडियो कॉल में पीड़ित को छोड़कर सभी कर्मचारी नकली थे. 

कैस हर शख्स लगे असली? 

शिकार हुए कर्मचारी ने कॉल के दौरान दी गई जानकारी को फॉलो करते हुए 5 अलग-अलग बैंक अकाउंट में 15 ट्रांजेक्शन करके करीब 200 करोड़ हॉन्गकॉन्ग डॉलर ट्रांसफर किए थे. स्कैमर्स ने पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद वीडियो और दूसरे फुटेज का इस्तेमाल किया था, जिससे मीटिंग में हर एक शख्स असली लग रहा था.वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की ओर से कहा गया है कि ऐसा मामला इससे पहले कभी नहीं देखा गया है.