निर्भया केस में दोषियों के वकील ने ये क्या कह दिया, लालू- नीतीश को लगेगी मिर्ची, मनीष कश्यप से जुड़ा है मामला

निर्भया केस में दोषियों के वकील ने ये क्या कह दिया, लालू- नीतीश को लगेगी मिर्ची, मनीष कश्यप से जुड़ा है मामला

भारत24, बिहार डेस्क: बिहार के जाने-माने यूट्यूबर मनीष कश्यप शनिवार को जेल से रिहा होने वाले हैं. इस मामले में अब निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट के वकील रहे डॉ. एपी सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस मनीष कश्यप को जेल में समय बीताना चाहिए. उसकी अभी भी दो आँखें थीं. अब ज्ञान का तीसरा नेत्र प्रकट होगा और वह जेल से बाहर आ जायेंगे.

बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे- एपी सिंह

एक चैनल से बातचीत में एपी सिंह ने कहा कि 'मैं कह रहा था कि जेल का ताला टूटेगा और मनीष कश्यप जेल से रिहा होंगे. मनीष कश्यप को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, ''बिहार की राजनीति में एक दिन ऐसा आएगा, जब मनीष कश्यप बिहार की राजधानी पटना की विधानसभा के अंदर खड़े होकर शपथ लेंगे कि मैं मनीष कश्यप भारत के संविधान की शपथ लेता हूं.'' कि मैं बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ काम करूंगा.''

मनीष कश्यप पर लगा था ये आरोप 

आपको बता दें कि मनीष कश्यप के खिलाफ आर्थिक अपराध दर्ज किया गया था. इसका केस नंबर था पटना आर्थिक अपराध केस नंबर 5/23. आईटी एक्ट के तहत दर्ज इस मामले में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने का आरोप था.

बुधवार को हाईकोर्ट से मनीष कश्यप को मिली राहत 

बुधवार को इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने मनीष कश्यप को जमानत देकर राहत दी थी. जिरह के दौरान अदालत को बताया गया कि मनीष की हथकड़ी पहने हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. आरोप ये था कि ये तस्वीर खुद मनीष कश्यप ने अपने अकाउंट से सर्कुलेट की थी.  2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है. बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच हर संभव जीत का प्रयास जारी है. इस बीच 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई जिसमें कई बातें एक साथ निकलकर आई, तो कई ऐसे भी सवाल थे. 

कांग्रेस की क्या मजबूरी है? नाराज नीतीश को मनाने के लिए राहुल गांधी ने किया फोन; जानें क्या हुई बातचीत