महाराष्ट्र चुनाव : बारामती से अजित पवार के खिलाफ पोते युगेंद्र पवार के नामांकन में शामिल हुए शरद पवार

उन्होंने कहा- सरकार को लाडली बहन और भाई सिर्फ चुनाव के समय याद आए, पिछले 3-4 महीनों में घोषित की गई सभी सुविधाएं को लोग स्वीकार नहीं करेंगे, उन्होंने इससे पहले चुनाव में सबक सिखाया है.

महाराष्ट्र चुनाव : बारामती से अजित पवार के खिलाफ पोते युगेंद्र पवार के नामांकन में शामिल हुए शरद पवार
पोते युगेंद्र पवार के नामांकन दाखिले के दौरान शरद पवार | Photo- @yugendraspeaks के हैंडल से.

बारामती (महाराष्ट्र) : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) लोगों के हित में महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा, "हमारा गठबंधन मुद्दों को सुलझाने के लिए काम करेगा. महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, महिलाओं, आदिवासियों, गरीबों के विभिन्न सवाल जैसे मुद्दों पर काम करेगा."

उन्होंने लोगों के मुद्दों को हल न करने के लिए महायुति सत्तारूढ़ गठबंधन की भी आलोचना की. वह पोते युगेंद्र पवार के नामांकन के दौरान बारामती में ये बातें कही. 

यह भी पढे़ं : महाराष्ट्र चुनाव : अजित पवार को बारामती से चुने जाने का भरोसा, युगेंद्र ने चाचा के खिलाफ लड़ाई को बताया दुखद

महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहना योजना को लेकर कसा तंज

उन्होंने कहा, "हम महाराष्ट्र में सरकार बदलना चाहते हैं, महाराष्ट्र के लोगों के बहुत सारे मुद्दे लंबित हैं क्योंकि वर्तमान में सत्ता में बैठे लोगों ने उनका समाधान नहीं किया है. हम सभी मुद्दों को महाराष्ट्र के लोगों के सामने ले जाएंगे और उन्हें महाराष्ट्र में बदलाव के लिए तैयार करेंगे."

सरकार की लाडली बहना योजना की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को यह योजना सिर्फ इसलिए याद है क्योंकि इसकी घोषणा हाल ही में की गई है. उन्होंने कहा, "सरकार को लाडली बहन और भाई सिर्फ चुनाव के समय याद आए, पिछले 3-4 महीनों में घोषित की गई सभी सुविधाएं...लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे, उन्होंने इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाया है."

शरद पवार ने कहा- आज युगेंद्र पवार के समर्थन में आया हूं

एनसीपी-एसपी संरक्षक अपने पोते युगेंद्र पवार के नामांकन दाखिल करने में शामिल हुए, जो बारामती से एनसी-एसपी उम्मीदवार हैं और अजीत पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

"आज युगेंद्र पवार ने बारामती से अपना नामांकन दाखिल किया है, मैं उनका समर्थन करने आया हूं. वह उच्च शिक्षित हैं, उन्होंने प्रशासन और व्यापार की पढ़ाई की है, वह इन सभी चीजों के बारे में जानकार हैं, इसलिए पार्टी ने उन्हें यह अवसर दिया है. मुझे यकीन है कि बारामती के लोग इस नए युवा नेतृत्व को स्वीकार करेंगे, जैसे वे पिछले 57 वर्षों से मेरा समर्थन कर रहे थे."

अजित पवार ने भी दाखिल किया नामांकन, कही ये बात

इससे पहले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी उम्मीदवार अजित पवार ने भी अपना नामांकन दाखिल किया. अजीत पवार ने कहा, "हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. जब भी मेरे खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा किया जाता है तो मैं उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में लेता हूं और उसी के अनुसार प्रचार करता हूं. इस बार भी बारामती के लोग मुझे चुनेंगे और मुझे उन पर भरोसा है."

गौरतलब है कि अजित पवार शरद पवार के भतीजे और पोते हैं. उन्होंने जून 2023 में एनसीपी को दो धड़े करने में भूमिका निभाई थी.

इसके अलावा, युगेंद्र पवार से जब उनके चाचा के खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया, जिन्होंने इस सीट पर सात बार जीत हासिल की है, तो युगेंद्र पवार ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है.

युगेंद्र ने परिवार के खिलाफ लड़ाई को बताया दुखद

उन्होंने बताया, "मुझे लगता है कि यह काफी दुखद है, काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह परिवार में आमना-समाना है. विधानसभा में नहीं बल्कि यह लोकसभा में शुरू हुआ और हम हमेशा एक साथ थे और यहां तक ​​​​कि मौजूदा विधायक हमेशा पार्टी के संस्थापक और परिवार के संरक्षक शरद पवार साहब के मार्गदर्शन में थे. पूरे भारत ने देखा है. पार्टी बंट गई और चुनाव आयोग ने उन्हें चुनाव चिह्न दे दिया."

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी. 2019 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं. 2014 में, भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें हासिल की थीं. 

यह भी पढे़ं : प्रियंका गांधी वायनाड में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुईं, कहा- क्षेत्र के लोगों की आवाज बनूंगी