PM Kisan Yojana 24th Installment: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. सितंबर का महीना खत्म हो चुका है और अक्टूबर शुरू हो गया है, लेकिन किसानों के खाते में 2,000 रुपये की अगली किस्त को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है. इस बीच 20 अक्टूबर की तारीख चर्चा में है, क्योंकि इसी दिन पिछली किस्त जारी हुए चार महीने पूरे हो जाएंगे. ऐसे में किसानों के बीच सवाल है कि क्या सरकार इसी तारीख को अगली किस्त जारी कर सकती है?
क्या 20 अक्टूबर को आ सकती है 24वीं किस्त?
किसानों के बीच 20 अक्टूबर की तारीख इसलिए चर्चा में है क्योंकि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किस्तों के बीच आमतौर पर करीब चार महीने का अंतर रखा जाता है. 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी, जबकि इससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को किसानों के खातों में पहुंची थी. इसी आधार पर अब अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 अक्टूबर के आसपास 24वीं किस्त जारी हो सकती है. हालांकि, सिर्फ चार महीने पूरे होने के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि किस्त इसी दिन आएगी.
24वीं किस्त की तारीख पर अभी सस्पेंस
फिलहाल 24वीं किस्त जारी करने की तारीख का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. इसलिए 20 अक्टूबर को लेकर चल रही चर्चाओं को संभावित तारीख के तौर पर ही देखा जाना चाहिए. किस्त की वास्तविक तारीख सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी. किसानों को किसी भी वायरल मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट के बजाय आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना चाहिए.
कहां मिलेगा अपडेट?
पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने से पहले सरकार की ओर से इसकी जानकारी आधिकारिक माध्यमों से दी जाती है. अगर 24वीं किस्त 20 अक्टूबर के आसपास जारी होती है, तो उससे पहले इसकी तारीख की घोषणा की जा सकती है. किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट और कृषि मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट चेक कर सकते हैं. तब तक 20 अक्टूबर को लेकर कोई भी दावा निश्चित खबर के तौर पर नहीं माना जाना चाहिए.
PM Kisan की 24वीं किस्त का लेटेस्ट स्टेटस कैसे चेक करें?
ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: त्योहारों से पहले बढ़ी गैस की कीमत, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा, जानें नए रेट