'Kalki 2' में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? प्रभास के सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें

'Kalki 2' में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? प्रभास के सोशल मीडिया पोस्ट ने  बढ़ाई अटकलें

प्रभास के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर 'कल्कि 2' को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. फैंस अब आलिया भट्ट की फिल्म में एंट्री को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

'Kalki 2' में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? प्रभास के सोशल मीडिया पोस्ट ने  बढ़ाई अटकलें

'द राजा साब' के बाद प्रभास अपनी आगामी फिल्मों 'फौजी', 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2' को लेकर व्यस्त हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 'कल्कि' के सीक्वल की हो रही है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

'Kalki 2' में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? प्रभास के सोशल मीडिया पोस्ट ने  बढ़ाई अटकलें

प्रभास ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'ऐल्फा' का ट्रेलर शेयर करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं. उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया.

'Kalki 2' में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? प्रभास के सोशल मीडिया पोस्ट ने  बढ़ाई अटकलें

प्रभास की स्टोरी को री-शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने उन्हें "Thank You, Thank You So Much" लिखकर धन्यवाद कहा. दोनों की इस सोशल मीडिया बातचीत के बाद फैंस ने नए कनेक्शन तलाशने शुरू कर दिए.

'Kalki 2' में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? प्रभास के सोशल मीडिया पोस्ट ने  बढ़ाई अटकलें

फैंस का मानना है कि प्रभास ने पहले कभी आलिया की किसी फिल्म के लिए इस तरह पोस्ट नहीं किया. ऐसे में कई लोग इसे 'कल्कि 2' में संभावित कास्टिंग से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

'Kalki 2' में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? प्रभास के सोशल मीडिया पोस्ट ने  बढ़ाई अटकलें

'कल्कि 2898 AD' में दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में थीं. अब सीक्वल को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि वह फिल्म का हिस्सा नहीं होती हैं, तो उनकी जगह किस अभिनेत्री को लिया जाएगा.

'Kalki 2' में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? प्रभास के सोशल मीडिया पोस्ट ने  बढ़ाई अटकलें

आलिया भट्ट का नाम पहले भी 'कल्कि 2' से जुड़ चुका है. हालांकि फिल्म के निर्माताओं ने पहले स्पष्ट किया था कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं. बावजूद इसके, नई सोशल मीडिया गतिविधि ने चर्चाओं को फिर हवा दे दी है.

'Kalki 2' में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? प्रभास के सोशल मीडिया पोस्ट ने  बढ़ाई अटकलें

'कल्कि 2898 AD' ने दुनियाभर में शानदार सफलता हासिल की थी और अब सीक्वल को लेकर उत्साह चरम पर है. आलिया भट्ट की एंट्री को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रभास की एक पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है.

देश